TOP BANNER
Sponsored

जहां से विभिन्न इलाकों की बुझती है प्यास, उस इलाके के लोग ही हैं प्यासे

पार्षद के साथ निगम पहुंची महिलाओं ने की पानी सप्लाई की मांग   गिरिडीह : जिस चैताडीह वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से नगर निगम के विभिन्न इलाकों के लोगों की प्यास बुझती है। उस इलाके के लोग ही बिना पानी के प्यासे हैं। और इस समस्या से हलकान लोगों का सब्र अब जवाब दे रहा है।

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 2, 2020 Nov 2 63 Views
Share

पार्षद के साथ निगम पहुंची महिलाओं ने की पानी सप्लाई की मांग

 

गिरिडीह : जिस चैताडीह वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से नगर निगम के विभिन्न इलाकों के लोगों की प्यास बुझती है। उस इलाके के लोग ही बिना पानी के प्यासे हैं। और इस समस्या से हलकान लोगों का सब्र अब जवाब दे रहा है। लोग आंदोलन के मूड में हैं।

सोमवार को इस समस्या को लेकर वार्ड 20 के पार्षद रामचंद्र दास, वार्ड 21 के पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार , वार्ड 22 के पार्षद प्रतिनिधि अशोक रजक, वार्ड 23 पार्षद कमल सिंह के साथ कई महिलाएं निगम पहुंची और जोरदार ढंग से नारेबाजी कर आक्रोश जताया। इस दौरान महिलाओं ने पानी को लेकर होने वाली समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि दशहरा तो बीत गया। अब दीपावली और छठ पर्व नजदीक है। ऐसे में अगर जल्द उन्हें पानी नहीं मिलता तो आंदोलन करेगी।

 

सप्लाई चालू नहीं होने पर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में की जाएगी तालाबंदी

मौके पर वार्ड 22 के पार्षद प्रतिनिधि अशोक रजक ने बताया कि उनके वार्ड में पेसरा बहियार, 6 नम्बर, चैताडीह, जोरबाद आदि एरिया आता है। जहां एक डेढ़ साल पूर्व से पाइप लाइन बिछा है। यही वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट है जहां विभिन्न इलाकों को पानी मिलता है। वहीं की जनता प्यासी है।

MIDDLE
Sponsored

बताया कि प्रतिनिधि होने के नाते रविवार को महिलाओं ने उनके घर का घेराव किया। जिसके बाद आज निगम आकर बात करने का आश्वासन दिया था। बताया कि मेयर ने दो चार दिन के अंदर समस्या समाधान का आश्वासन दिया है। कहा कि यदि पानी सप्लाई चालू नहीं होता तो वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में तालाबंदी करेंगे।

 

सप्ताह भर के अंदर शुरू करवाया जायेगा सप्लाई

वहीं महिलाओं के आंदोलन के बाबत मेयर ने बताया कि तकनीकि खराबी के कारण कनेक्शन चालू नहीं हो पा रहा है। चदरा पुल, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट , झिंझरी मोहल्ला में पाइपलाइन गया है। कहीं न कहीं से सप्ताह भर के अंदर कनेक्शन चालू करवा कर पानी उपलब्ध करवाए जाने का काम करेंगे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories