TOP BANNER
Sponsored

शहीद संस्मरण दिवस कार्यक्रम का हुआ समापन, राष्ट्रीय एकता के नाम लिया गया शपथ

गिरिडीह : बीते दस दिनों से आयोजित गिरिडीह पुलिस लाइन में आयोजित शहीद संस्मरण दिवस कार्यक्रम का समापन शनिवार को हो गया। अंतिम दिन कार्यक्रम की शुरुआत लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गई। मौके पर एसपी अमित रेणु समेत अन्य कई पुलिस पदाधिकारी व जवान मुख्य रूप से

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 31, 2020 Oct 31 34 Views
Share

गिरिडीह : बीते दस दिनों से आयोजित गिरिडीह पुलिस लाइन में आयोजित शहीद संस्मरण दिवस कार्यक्रम का समापन शनिवार को हो गया। अंतिम दिन कार्यक्रम की शुरुआत लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गई। मौके पर एसपी अमित रेणु समेत अन्य कई पुलिस पदाधिकारी व जवान मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। वहीं पिछले दिनों आयोजित पुलिस जवानों के बीच 5 किलोमीटर की मैराथन दौड़ व बच्चों के बीच आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया।

 

मैराथन दौड़ में आई.आर.बी 09 के आरक्षी 182 कुंदन कुमार प्रथम, आरक्षी 420 सुनील उरांव द्वितीय, झाडूकश विजय कुमार रविदास तृतीय वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम आए आरव कुमार, द्वितीय आई अराध्या कुमारी और तृतीय आई श्रेया कुमारी को एसपी श्री रेणु ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा हौसला अफजाई की।

MIDDLE
Sponsored

 

मौके पर एसपी अमित रेणु ने कहा कि  पुलिस की जो सेवा होती है वह काफी कठिन होती है और यह राष्ट्र के नाम समर्पित होती है। इसी शपथ को आज पुनः दुहराया गया। साथ ही 10 दिनों में आयोजित प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories