AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

विवाहिता की संदेहास्पद मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज की खातिर हत्या का आरोप

सरिया : थाना क्षेत्र के दुर्गी में एक विवाहिता की संदेहास्पद मौत का मामला सामने आया है। मृतका थाना क्षेत्र के ही नावाडीह निवासी रमजान अंसारी की 20 वर्षीय बेटी गुलशन खातून थी। घटना की सूचना पर सरिया पुलिस अवर निरीक्षक अमरजीत सिंह व बुद्धेश्वर सरदार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और पंचनामा कर


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सरिया : थाना क्षेत्र के दुर्गी में एक विवाहिता की संदेहास्पद मौत का मामला सामने आया है। मृतका थाना क्षेत्र के ही नावाडीह निवासी रमजान अंसारी की 20 वर्षीय बेटी गुलशन खातून थी।

घटना की सूचना पर सरिया पुलिस अवर निरीक्षक अमरजीत सिंह व बुद्धेश्वर सरदार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रताड़ित करने लगाया आरोप

मृतका के चाचा सुलेमान अंसारी और भाई इमरान अंसारी ने बताया कि 2017 में गुलशन की शादी दान दहेज देकर सलीम अंसारी के पुत्र कलीम अंसारी के साथ की थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद से ही मोटरसाइकिल और पैसे की मांग को लेकर मारपीट कर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। इसके बाद एक बार फैसला भी हुआ। मगर ये लोग नहीं मानें और गुलशन की हत्या कर दी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मृतका के भाई ने बताया कि गांव के किसी व्यक्ति ने सूचना दिया कि आपकी बेटी ने फांसी लगा ली है, लेकिन जब वे लोग यहां पहुंचे तो देखा कि खाट पर शव पड़ा हुआ है। आरोप लगाया की ससुराल वालों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी है।

पति समेत अन्य फरार

हत्या का आरोप पति कलीम अंसारी, भैसुर मुस्तकीम, गौतनी जुबैदा व सास पर लगाया गया है। फिलहाल सभी फरार है। पुलिस इनकी खोज कर रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories