TOP BANNER
Sponsored

तालाब में डूबने से युवक की मौत, मशक्कत कर ग्रामीणों ने निकाला शव

तिसरी : प्रखंड के लोकाय नयनपुर गांव में मंगलवार की सुबह तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक 40 वर्षीय रवि यादव था। बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह रवि यादव खेत से लौटकर तालाब में हाथ पैर धो रहा था। इसी दौरान पांव फिसल जाने से वह गहरे पानी

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 27, 2020 Oct 27 41 Views
Share

तिसरी : प्रखंड के लोकाय नयनपुर गांव में मंगलवार की सुबह तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक 40 वर्षीय रवि यादव था।

बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह रवि यादव खेत से लौटकर तालाब में हाथ पैर धो रहा था। इसी दौरान पांव फिसल जाने से वह गहरे पानी में समा गया। मौके पर मृतक की भाभी व अन्य कुछ लोग के हो हल्ला पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए।

मौके पर स्थानीय गौताखोरों ने तालाब में शव को खोजने का प्रयास किया मगर एक घंटा बीत जाने के बाद भी शव नहीं मिला। इसके बाद जेसीबी से तालाब की मेड़ को काटकर पानी कम किया गया जिसके बाद शव तालाब से बाहर निकाला जा सका।

MIDDLE
Sponsored

शव निकलते ही पत्नी पिंकी देवी, 2 पुत्र समेत परिवार के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। आसपास के लोगों ने बिलखते परिवार का ढांढ़स बंधाया। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories