TOP BANNER
Sponsored

सफाई कर्मियों ने नगर निगम से की पूजा में एडवांस की मांग, किया काम बंद

गिरिडीह : नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मियों ने बुधवार को नगर निगम में एकजुट होकर दुर्गा पूजा में 5 हजार रुपये एडवांस दिए जाने की मांग की। वहीं उचित आश्वासन नहीं मिलने के कारण कर्मियों ने काम बंद कर दिया। मौके पर कर्मी सफाई कर्मी आकाश कुमार हाड़ी ने कहा कि दुर्गा पूजा नजदीक

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 21, 2020 Oct 21 52 Views
Share

गिरिडीह : नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मियों ने बुधवार को नगर निगम में एकजुट होकर दुर्गा पूजा में 5 हजार रुपये एडवांस दिए जाने की मांग की। वहीं उचित आश्वासन नहीं मिलने के कारण कर्मियों ने काम बंद कर दिया।

मौके पर कर्मी सफाई कर्मी आकाश कुमार हाड़ी ने कहा कि दुर्गा पूजा नजदीक है और महीना पूरा होने में कुछ दिन बाकी है। ऐसे में सफाई कर्मी दुर्गा पूजा को ध्यान में रखते हुए 5 हजार एडवांस राशि की मांग निगम से कर रहे हैं।

कहा कि ये पैसा निगम महीने में मिलने वाले मानदेय से 1-1 हजार हर महीने काट ले। इस सम्बंध में जब कर्मियों ने नगर आयुक्त और अपने यूनियन से बात की तो पैसा नहीं होने की जानकारी कर्मियों को दी गई। कर्मियों ने कहा कि 6 हजार उन्हें मानदेय ही मिलता है ऐसे में कैसे उनका पर्व कटेगा। कैसे बच्चों की कपड़े लेंगे। वहीं मांगें नहीं माने जाने पर कर्मियों ने काम बंद कर दिया है। सभी 5 हजार एडवांस की मांग कर रहे हैं।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories