TOP BANNER
Sponsored

ट्रेलर की चपेट में आने से गई एक शख़्स की जान, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

सरिया : थाना क्षेत्र के विवेकानंद मार्ग स्थित पुराना पोस्ट ऑफिस के सामने शुक्रवार को एक अनियंत्रित ट्रेलर ने एक शख्स को कुचल दिया। घटना में मौके पर ही उस शख्स की जान चली गई। मृतक 55 वर्षीय सुनील डागा थे। बताया गया कि सुनील डागा अपने घर के पास सड़क किनारे खड़े थे। इसी

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 16, 2020 Oct 16 38 Views
Share

सरिया : थाना क्षेत्र के विवेकानंद मार्ग स्थित पुराना पोस्ट ऑफिस के सामने शुक्रवार को एक अनियंत्रित ट्रेलर ने एक शख्स को कुचल दिया। घटना में मौके पर ही उस शख्स की जान चली गई। मृतक 55 वर्षीय सुनील डागा थे।

बताया गया कि सुनील डागा अपने घर के पास सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान राजधनवार की ओर से आ रहे रेलवे का पिलर लदे ट्रेलर (PB30R-8555) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे।

सूचना पर सरिया सीओ सुनीता कुमारी, इंस्पेक्टर रामनारायण चौधरी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाते हुए मुआवजे का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीण मानें और करीब डेढ़ घंटे बाद सड़क से जाम हटा लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं ट्रेलर को भी जब्त किया गया है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories