TOP BANNER
Sponsored

लोजपा ने पार्टी संस्थापक दिवंगत रामविलास पासवान को दी श्रद्धांजलि

गिरिडीह : शहर के बरमसिया स्थित चित्रांश भवन में बुधवार को लोक जनशक्ति पार्टी के द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर पार्टी के संस्थापक सह पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार राज ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर के बाद स्वर्गीय रामविलास पासवान

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 14, 2020 Oct 14 52 Views
Share

गिरिडीह : शहर के बरमसिया स्थित चित्रांश भवन में बुधवार को लोक जनशक्ति पार्टी के द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर पार्टी के संस्थापक सह पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दी गई।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार राज ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर के बाद स्वर्गीय रामविलास पासवान ही देश में दलितों के सबसे बड़े नेता के साथ-साथ विकास पुरुष थे ।
श्री राज ने कहा कि हम लोगों ने अपना अभिभावक खोया है लेकिन देश में महान नेता खो दिया है ।
उन्होंने रामविलास पासवान के निधन को अपनी व्यक्तिगत क्षति बताया और कहा पिछले 33 वर्षों से लगातार वे स्वर्गीय रामविलास पासवान के साथ पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ रहें और आगे चिराग पासवान के साथ पूरी ताकत के साथ रहेंगे।

श्री राज ने स्वर्गीय रामविलास पासवान की राष्ट्र के विकास के प्रति योगदान को देखते हुए उन्होंने भारत सरकार से अपील की है कि स्वर्गीय रामविलास पासवान को भारत रत्न एवं उनके रहे सरकारी आवास 12 जनपथ को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग की।

MIDDLE
Sponsored

सभा में जिला अध्यक्ष विनीत कुमार, नगर अध्यक्ष अमित कुमार चंद्रवंशी, युवा अध्यक्ष सूरज कुमार पांडे, महिला अध्यक्ष आरती देवी, महासचिव रंजीत कुमार सिंह, प्रधान महासचिव कमलेश कुमार शर्मा, जिला सचिव विक्रम कुमार गुप्ता एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories