AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड राज्य मैत्री कर्मचारी संघ के राज्य सम्मेलन का हुआ आयोजन, लिए गए कई निर्णय

गिरिडीह : झारखंड राज्य मैत्री कर्मचारी संघ का तीसरा राज्य सम्मेलन बुधवार हो शहर के कोलडीहा स्थित किरण पब्लिक स्कूल में किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता राजेश कुमार महतो ने की। जबकि मौके पर संघ के मुख्य संरक्षक सह राष्ट्रीय संगठन सचिव अशोक कुमार सिंह उपस्थित हुए। सम्मलेन में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : झारखंड राज्य मैत्री कर्मचारी संघ का तीसरा राज्य सम्मेलन बुधवार हो शहर के कोलडीहा स्थित किरण पब्लिक स्कूल में किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता राजेश कुमार महतो ने की। जबकि मौके पर संघ के मुख्य संरक्षक सह राष्ट्रीय संगठन सचिव अशोक कुमार सिंह उपस्थित हुए।

सम्मलेन में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला स्तर पर समूचे राज्य में कमेटी गठित कर अपनी मांगों के प्रति राज्य स्तरीय आंदोलनात्मक कार्यक्रम तैयार किए जाएं। निर्णय लिया गया कि दुर्गा पूजा के बाद राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक रांची में बुलाई जाएगी। राज्य सरकार से मांग किया गया कि वर्तमान में टैगिंग एवं टीकाकरण के लिए अल्प राशि मात्र ₹5 का प्रावधान किया गया है। इसे क्षम के अनुसार कम से कम ₹15 निर्धारित किया जाए एवं पिछले पशु गणना एवं टीकाकरण का बकाया राशि भुगतान कराया जाए। इसके साथ ही संघ द्वारा प्रस्तावित पांच सूत्री मांगों पर अभिलंब कारवाई की जाए।

इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश एवं राज्य में पशु एवं पशुपालकों के अति गंभीर समस्याओं के बीच झारखंड सरकार में समस्याओं के निदान के लिए मैत्री कर्मचारियों पर गुरुतर जिम्मेवारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि आप सौभाग्यशाली हैं पशु जैसे मुक बधिर प्राणी के लिए सेवा दे रहे हैं। कहा कि राज्य सरकार की भी जिम्मेवारी बनती है कि ऐसे सेवकों के लिए उचित मानदेय एवं सुविधा प्रदान करें। राज्य के विभागीय मंत्री बादल पत्रलेख योग्य व कर्मठ हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कहा कि सही समय पर आपने एवं आप के अध्यक्ष राजेश कुमार महतो ने लिखित पत्र के माध्यम से विभाग एवं सरकार का ध्यान आकृष्ट किया है। विभागीय मंत्री के आमंत्रण पर महामंत्री दिलेश्वर प्रसाद के साथ अध्यक्ष एवं संरक्षक रांची पहुंचे थे। लेकिन सरकार के एक मंत्री के दुखद निधन के कारण बात नहीं हो सकी। पुनः वार्ता होगी।

इन्होंने किया संबोधित

सम्मेलन को दिलेश्वर प्रसाद बिहारी लाल हांसदा, प्रेमचंद्र राय, वीरेंद्र कुमार, विनोद शर्मा, विजय राम, जितेंद्र टुडू, महासंघ के मुख्य संरक्षक रूपलाल महतो, अध्यक्ष रघुनंदन विश्वकर्मा आदि ने भी संबोधित किया।

इन जिले के नेताओं ने लिया भाग

बैठक में मुख्य रूप से हजारीबाग, दुमका, बोकारो, देवघर, गिरिडीह, साहिबगंज, रांची, रामगढ़, कोडरमा, जमशेदपुर, चतरा आदि जिले के नेताओं ने भाग लिया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories