AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

हाईटेंसन तार के सम्पर्क में आने से मकान निर्माण में लगे मजदूर की मौत, एक घायल

गिरिडीह : बेंगाबाद प्रखंड कार्यालय के समीप मकान निर्माण कार्य में लगे मजदूर की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक और मजदूर घायल है। मृतक मजदूर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फुरसोडीह का 25 वर्षीय जामुन मंडल था। वहीं घायल 40 वर्षीय सुखदेव मंडल है। बताया जाता है कि मंगलवार को पंकज राम


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : बेंगाबाद प्रखंड कार्यालय के समीप मकान निर्माण कार्य में लगे मजदूर की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक और मजदूर घायल है। मृतक मजदूर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फुरसोडीह का 25 वर्षीय जामुन मंडल था। वहीं घायल 40 वर्षीय सुखदेव मंडल है।

बताया जाता है कि मंगलवार को पंकज राम के निर्माणाधीन मकान में ये लोग काम कर रहे थे। इसी दौरान लौहे के पाइप से 11 हजार हाइवोल्टेज तार के संपर्क में आगए। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया है। वहीं घायल सुखदेव को भी इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

घायल मजदूर ने बताया कि मचान के लिए लोहे का पाइप उपर कर रहा था इसी दौरान करंट की चपेट में आगया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मौके पर पहुंचे मकान मालिक पंकज राम ने बताया कि 15 फिट के उपर से 11 हजार का तार गुजरा है। इसको लेकर उन्होंने मौखिक रूप से बिजली विभाग के कर्मियों से तार हटाने की मांग की थी। उनके यहां काम लगा था, इसी दौरान लौहे का पाइप इधर उधर करने में मजदूर करंट की चपेट में आगए।

इधर, सदर अस्पताल पहुंचे प्रमुख रामप्रसाद यादव ने भी घटना की जानकारी देते हुए इसे बिजली विभाग की लापरवाही करार दिया। प्रमुख ने प्रशासन से मृतक के परिवार और घायल मजदूर को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories