TOP BANNER
Sponsored

नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह : जमुआ थाना क्षेत्र के मिर्जागंज बाजार में एक नाबालिग किशोरी के फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए जाने का मामला सामने आया है। मृतिका सुनील कुमार लोहानी की 17 वर्षीय पुत्री सुरुचि कुमारी थी। बताया गया कि लॉकडाउन से तीन महीने पूर्व ही पूरा परिवार सूरत से गांव लौटा था। मामले की सूचना पर

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 6, 2020 Oct 6 45 Views
Share

गिरिडीह : जमुआ थाना क्षेत्र के मिर्जागंज बाजार में एक नाबालिग किशोरी के फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए जाने का मामला सामने आया है। मृतिका सुनील कुमार लोहानी की 17 वर्षीय पुत्री सुरुचि कुमारी थी। बताया गया कि लॉकडाउन से तीन महीने पूर्व ही पूरा परिवार सूरत से गांव लौटा था।

मामले की सूचना पर जमुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। परिवार द्वारा किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है। यूडी केस दर्ज किया गया है।

मृतिका की मां संगीता देवी ने बताया कि सोमवार की रात सभी एक ही कमरे में सोए थे। आज सुबह शौच के लिए बिस्तर से उठी तो देखा कि सुरुचि पलंग पर नहीं थी। इधर उधर देखते हुए तो बगल के कमरे पहुंची तो देखा कि पंखे में वह दुपट्टे से फंदा लगाकर झूली हुई है। मृतका इंटर की छात्रा थी। अब उसने ऐसा कदम क्यों किया इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories