TOP BANNER
Sponsored

ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

गिरिडीह : जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र के रांगामाटी के पास सोमवार की सुबह ओवरब्रिज बनाए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने NH2 जाम कर दिया। वहीं जाम न हो इसको लेकर थाना प्रभारी के नेतृत्व में मौके पर भारी संख्या में आइआरबी पुरुष, महिला बल एवं एसटीएफ के जवान उपस्थित थे। आंदोलनकारियों का

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 5, 2020 Oct 5 57 Views
Share

गिरिडीह : जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र के रांगामाटी के पास सोमवार की सुबह ओवरब्रिज बनाए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने NH2 जाम कर दिया। वहीं जाम न हो इसको लेकर थाना प्रभारी के नेतृत्व में मौके पर भारी संख्या में आइआरबी पुरुष, महिला बल एवं एसटीएफ के जवान उपस्थित थे।

आंदोलनकारियों का कहना था कि टर्निग प्वाइंट पर सड़क पार करने के दौरान कई दुर्घटना हो चुकी है। इसमें लोगों की जान भी जा चुकी है।
गौरतलब है कि बीते दिनों एक बुजुर्ग महबूब अंसारी एवं उसके पूर्व प्रेमचंद यादव की मौत वाहन की चपेट में आने से हो गई थी। जिला एवं अनुमंडल प्रशासन को आवेदन देकर ओवरब्रिज बनाने की मांग की गई थी। मांग पूरी नहीं होने पर पांच अक्टूबर को सड़क जाम करने का निर्णय लिया गया था।

इधर सूचना पर स्थानीय अधिकारी एवं एनएच2 निर्माण कम्पनी दिलीप बिल्डकॉन के आलोक श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और वरीय अधिकारियों को ग्रामीणों की मांग से अवगत करवाया। इसके बाद मंगलवार को डुमरी अनुमंडल कार्यालय में परियोजना निर्देशक के साथ आंदोलन के अगुवा प्रदीप साहू, भोला साव एवं मुखिया प्रतिनिधि अर्जुन साव आदि लोग वार्ता में शामिल होंगे, जहां इसको लेकर विचार किया जाएगा।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories