AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गांधी जयंती पर भाजपा ने किया बापू को नमन, चलाया सफाई अभियान

गिरिडीह : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर गिरिडीह में भी उन्हें याद किया गया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों ने शहर के गांधी चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। भाजपा नेताओं ने भी इस मौके पर गांधी चौक पर महात्मा गांधी


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर गिरिडीह में भी उन्हें याद किया गया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों ने शहर के गांधी चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

भाजपा नेताओं ने भी इस मौके पर गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण  किया। वहीं इसके बाद  गांधी चौक से अग्रसेन सेन चौक तक सफाई अभियान चलाया। अभियान की अगुवाई मेयर सुनील पासवान, डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने किया।

इस दौरान उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए महापौर ने कहा कि गांधी जी के विचारों को लोग भूलते जा रहे हैं। वह अहिंसावादी थे, मगर आज लोग बात बात पर हिंसा पर उतारू हो जाते हैं। आज के इस दौर में गांधी जी के विचारों को अपनाने की जरूरत है। मौके पर सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव ने गांधीजी के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत बतायी। वहीं अन्य नेताओं ने भी अपने अपने विचारों को व्यक्त किया। मौके पर कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव, विनय सिंह,  हरमिंदर सिंह बग्गा, रागिनी लहेरी,  रंजन सिन्हा समेत अन्य नेता मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories