TOP BANNER
Sponsored

जंगली हाथियों का आतंक, मॉर्निंग वॉक में निकले शख्स को कुचलकर मारा

गिरिडीह : जिले में जंगली हाथियों का कहर जारी है। सरिया, बगोदर, बिरनी, डुमरी समेत मुफ्फसिल इलाके में लगातार हाथियों का झुंड नुकसान पहुंचा रहा है। बुधवार को एक बार फिर हाथी ने एक शख्स की जान ले ली। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महेशपुर की। मृतक 52 वर्षीय अधेड़ ख़ूबलाल मंडल था। घटना के

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 30, 2020 Sep 30 40 Views
Share

गिरिडीह : जिले में जंगली हाथियों का कहर जारी है। सरिया, बगोदर, बिरनी, डुमरी समेत मुफ्फसिल इलाके में लगातार हाथियों का झुंड नुकसान पहुंचा रहा है। बुधवार को एक बार फिर हाथी ने एक शख्स की जान ले ली। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महेशपुर की। मृतक 52 वर्षीय अधेड़ ख़ूबलाल मंडल था। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

बताया जाता है कि बुधवार की सुबह ख़ूबलाल मंडल मॉर्निंग वॉक पर निकला था। इसी दौरान परास जंगल के पास एक हाथी ने उसे कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद हाथी ने एक घर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

महिला को भी किया जख्मी

इधर बिरनी के खेदवारा में भी हाथी ने एक महिला को जख्मी कर दिया। महिला चुड़का मांझी की पत्नी छोटकी हांसदा है। बताया जाता है कि वो बुधवार की सुबह शोच के लिए गई थी। कोहरे के कारण हाथी पर उसकी नज़र नहीं पड़ी और फिर हाथी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

MIDDLE
Sponsored

घटना में महिला के हाथ में गंभीर चोट आई है। वहीं एक अन्य व्यक्ति बाल-बाल बच गया। उसने भाग कर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। हाथियों के आतंक से ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल है। लोग वन विभाग से हाथियों को खदेड़ने की मांग कर रहे हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories