TOP BANNER
Sponsored

साइबर नटवरलालों की टोह में गिरिडीह पहुंची गुजरात पुलिस

गिरिडीह : साइबर अपराधियों की टोह में हमेशा ही अन्य प्रदेशों की पुलिस गिरिडीह में चक्कर काटती रहती है। एक बार फिर शातिरों की खोज में पुलिस की एक टीम गुजरात से पहुंची है। इस दौरान स्थानीय थाना व गिरिडीह साइबर पुलिस के सहयोग से टीम ने गांडेय, अहिल्यापुर, ताराटांड़ के इलाकों में छापेमारी कर

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 26, 2020 Sep 26 46 Views
Share

गिरिडीह : साइबर अपराधियों की टोह में हमेशा ही अन्य प्रदेशों की पुलिस गिरिडीह में चक्कर काटती रहती है। एक बार फिर शातिरों की खोज में पुलिस की एक टीम गुजरात से पहुंची है। इस दौरान स्थानीय थाना व गिरिडीह साइबर पुलिस के सहयोग से टीम ने गांडेय, अहिल्यापुर, ताराटांड़ के इलाकों में छापेमारी कर कुछ लोगों को पकड़ा है। हालांकि इस सम्बंध में अधिकारी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ कर रही है।

बता दें कि सप्ताह दिन पूर्व भी सूरत के एक थाने में दर्ज ठगी के मामले में गुजरात पुलिस की टीम गिरिडीह पहुंची थी। जिसके बाद टीम गांडेय से एक आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई थी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories