TOP BANNER
Sponsored

सड़क हादसे में घायल शिक्षक की मौत, मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम

गिरिडीह : सड़क हादसे में घायल शिक्षक की मौत के बाद शनिवार की सुबह सिहोडीह के स्थानीय ग्रामीणों ने गिरिडीह कॉलेज के समीप गिरिडीह-बेंगाबाद मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान लोग सड़क पर शव रखकर मुआवजे की मांग कर रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार मृतक उत्तरप्रदेश के जौनपुर के रामसागर प्रजापति थे।

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 26, 2020 Sep 26 51 Views
Share

गिरिडीह : सड़क हादसे में घायल शिक्षक की मौत के बाद शनिवार की सुबह सिहोडीह के स्थानीय ग्रामीणों ने गिरिडीह कॉलेज के समीप गिरिडीह-बेंगाबाद मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान लोग सड़क पर शव रखकर मुआवजे की मांग कर रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक उत्तरप्रदेश के जौनपुर के रामसागर प्रजापति थे। वे गिरिडीह में रिसोर्स शिक्षक के रूप में दिव्यांग बच्चों को पढ़ाते का काम किया करते थे।

बताया जाता है कि सिहोडीह में वो संत कुमार पांडेय के मकान पर किराए पर रहते थे। घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम वो पैदल कहीं निकले थे इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर घायलावस्था में सिहोडीह पुलिस सहायता केंद्र कर्मियों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार कर उन्हें रेफर कर दिया गया। इसके बाद बाहर ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई।

MIDDLE
Sponsored

जिसके बाद मुआवजा की मांग करते हुए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। इधर जाम की सूचना पर बीडीओ गौतम भगत व पुलिस मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने में जुटे हुए थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories