AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जयंती पर याद किये गए पं दीनदयाल उपाध्याय, चौधरी कॉम्प्लेक्स में हुआ कार्यक्रम

गिरिडीह : भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक व एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती आज भाजपा देश भर में मना रही है। इसी कड़ी में गिरिडीह के भी अलग-अलग स्थानों पर भाजपा द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर जयंती मनाई गई। शहर के बोड़ो स्थित चौधरी कॉम्प्लेक्स में भी बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक व एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती आज भाजपा देश भर में मना रही है। इसी कड़ी में गिरिडीह के भी अलग-अलग स्थानों पर भाजपा द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर जयंती मनाई गई। शहर के बोड़ो स्थित चौधरी कॉम्प्लेक्स में भी बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर जयंती मनाई गई।

कार्यक्रम में प्रबुद्ध प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ शैलेंद्र कुमार चौधरी, जिला मंत्री सुनीत सिंह, नगर अध्यक्ष सदानंद प्रसाद वर्मा,नगर उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार उपस्थित थे।

मौके पर सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के फोटो पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वहीं अंत्योदय के निमित्त जरूरतमंद लोगों के बीच में सूखे अनाज का भी वितरण किया गया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मौके पर प्रबुद्ध प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ शैलेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि अंत्योदय के प्रणेता प्रखर वक्ता,कुशल पत्रकार, समाजसेवी, समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने की विचारधारा में कार्य करने वाले जन जनसंघ नेता स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें नमन किया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वर्तमान में जिस वट वृक्ष का रूप ले चुकी है यह पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे पूरेधाओ की ही देन है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories