TOP BANNER
Sponsored

पांडेयडीह ज़मीन मामले में माखनलाल जालान के पुत्र संजीव जालान ने रखा पक्ष

गिरिडीह : सदर प्रखंड के पांडेयडीह खाता नम्बर 6 में प्लॉट संख्या 391, 392,393 के मामले में हो रहे विवाद पर खबर लिखे जाने के बाद माखनलाल जालान की तरफ से उनके पुत्र संजीव जालान ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने इसे अपनी पुश्तेनी ज़मीन बताते हुए पूरे मामले को विस्तृत रूप से हमारे समक्ष

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 24, 2020 Sep 24 37 Views
Share

गिरिडीह : सदर प्रखंड के पांडेयडीह खाता नम्बर 6 में प्लॉट संख्या 391, 392,393 के मामले में हो रहे विवाद पर खबर लिखे जाने के बाद माखनलाल जालान की तरफ से उनके पुत्र संजीव जालान ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने इसे अपनी पुश्तेनी ज़मीन बताते हुए पूरे मामले को विस्तृत रूप से हमारे समक्ष रखा है।

संजीव जालान ने कहा कि पाण्डेयडीह स्थित खाता 6,प्लॉट 391,392,393 की भूमि माखन लाल जालान की पुश्तैनी ज़मीन है,जो उनके परिवार को 1935 में रजिस्टर्ड डीड से हासिल है। बताया कि भूलवश डीड में गलती से प्लॉट संख्या 391,392,393 के स्थान पर 381,382 दर्ज हो गया था। जिसका लाभ उठाकर कई लोगों ने विवाद शुरू कर दिया। वहीं जाली हुक्मनामे के आधार पर ज़मीन की हेराफेरी शुरू कर दी।

बताया कि जाली कागज़ातों के आधार पर 2006 में श्यामसुंदर मनमोहन ने न्यायालय में मुकदमा 29/2006 भी दायर किया था। जिसे माननीय न्यायालय ने 2017 में खारिज़ करते हुए उनके पक्ष में फैसला सुनाया था।

MIDDLE
Sponsored

इसके बाद प्लॉट नम्बर की भूल का लाभ उठाते हुए कुछ लोगों द्वारा इसी ज़मीन की अवैध बिक्री भी की जा रही थी। जिसकी जानकारी मिलने पर तत्कालीन उपायुक्त उमाशंकर सिंह द्वारा मामले की जांच कराई गई थी एवं तत्कालीन अंचलाधिकारी धीरज ठाकुर की जांच रिपोर्ट के आधार पर वाद संख्या 01/2017 में भी माखन लाल जालान के पक्ष को सही ठहराते हुए अन्य सभी पक्ष के दावों को खारिज़ कर दिया था। साथ ही साथ प्लाट नम्बर में सुधार के लिए अंचलाधिकारी के समक्ष आवेदन देने का निर्देश दिया था।

इसी निर्देश में उनके द्वारा गिरिडीह अंचलाधिकारी के समक्ष प्लॉट सुधार के लिए आवेदन दिया गया था। जिसमें गहनता से जांच करते हुए, उनके दावे को सही पाया और पूर्व में विभिन्न न्यायालय के द्वारा दिये गए निर्णयों के आधार पर अंचलाधिकारी रविन्द्र सिन्हा ने प्लाट नंबर सुधार का आदेश पारित किया।

संजीव जालान ने कहा कि अभी भी फ़र्ज़ी कागज़ातों के आधार पर कुछ लोग ज़मीन की हेराफेरी में लगे हुए हैं, जिसमें कृष्णा मरीक भी शामिल है। कहा कि जीत सच्चाई की होनी है। बेवजह कुछ लोग इस मामले को तूल देने में जुटे हुए हैं।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories