TOP BANNER
Sponsored

बिजली कटौती पर फूटा लोगों का गुस्सा, बगोदर-सरिया मुख्य मार्ग को किया जाम

सरिया : बिजली की आंखमिचौली से परेशान सरिया वासियों का सब्र मंगलवार को जवाब दे गया। लगातार होने वाली कटौती से आक्रोशित होकर कुछ लोग एकजुट हुए और सरिया स्थित बिजली पावर सब स्टेशन कार्यालय के पास पहुंच जमकर नारेबाजी की। वहीं सरिया-बगोदर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जाम की सूचना पर सरिया अनुमंडल

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 22, 2020 Sep 22 57 Views
Share

सरिया : बिजली की आंखमिचौली से परेशान सरिया वासियों का सब्र मंगलवार को जवाब दे गया। लगातार होने वाली कटौती से आक्रोशित होकर कुछ लोग एकजुट हुए और सरिया स्थित बिजली पावर सब स्टेशन कार्यालय के पास पहुंच जमकर नारेबाजी की।

वहीं सरिया-बगोदर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जाम की सूचना पर सरिया अनुमंडल पदाधिकारी रामकुमार मंडल मौके पर पहुंचे और जामकर्ताओं को समझाया। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाते हुए कहा कि वो इस समस्या को वरीय अधिकारियों तक रखेंगे और इसके समाधान की दिशा में पहल किया जाएगा। अनुमंडल पदाधिकारी के आश्वासन के बाद करीब 45 मिनट के बाद सड़क से जाम हटा लिया गया।

मौके पर लोगों ने बताया कि कभी 33 हजार में खराबी तो कभी 11हजार में लोग इस समस्या को जानकर सुनकर परेशान हो चुके हैं। बताया कि न तो जर्जर तार बदला जा रहा है और न ही जल्दी से नए पॉवर सब स्टेशन से बिजली व्यवस्था बहाल करने को लेकर ठोस पहल की जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि काफी समय से लोग बिजली समस्या समाधान को लेकर आंदोलनरत है। मगर उन्हें सिर्फ तारीख पर तारीख मिल रही है। उपर से नए ग्रिड के शुरू होने के बाद समस्या और बढ़ गई है। लोगों ने जल्द समस्या समाधान की मांग की है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories