TOP BANNER
Sponsored

प्रसव कराने में ANM पर लापरवाही का आरोप, चिकित्सा प्रभारी से कार्रवाई की मांग

बेंगाबाद : प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव को लेकर आए पत्नी के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए ताराटांड़ थाना क्षेत्र के फुफन्दी पंचायत निवासी सुरेंद्र दास ने बेंगाबाद प्रखंड चिकित्सा प्रभारी को आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में सुरेंद्र दास ने आरोप लगाया है कि मंगलवार की सुबह करीब 9

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 16, 2020 Sep 16 51 Views
Share

बेंगाबाद : प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव को लेकर आए पत्नी के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए ताराटांड़ थाना क्षेत्र के फुफन्दी पंचायत निवासी सुरेंद्र दास ने बेंगाबाद प्रखंड चिकित्सा प्रभारी को आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन में सुरेंद्र दास ने आरोप लगाया है कि मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे वो अपनी गर्भवती पत्नी दिव्या कुमारी को स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद ANM रीना कुमारी ने उनसे 100 रुपये की मांग की और फिर स्लाइन शुरू किया। इसके बाद आस्वस्त किया कि तीन घंटे में नॉर्मल डिलीवरी हो जाएगी। इसके बाद समय बिता और 2 बजे ANM बेली की ड्यूटी शुरू हो गई। इसके बाद इसने भी 100 रुपये की मांग की। काफी मिन्नत के बाद वो 50 रुपया में मानी और फिर नॉर्मल डिलीवरी का भरोसा दिलाया और 1 हजार रुपया व्यवस्था किये जाने की बात कही।

इसके बाद एक सुई लगाई रात करीब 8 बजे रेफर करने को कहा, मगर वो नहीं मानी समय बीतता गया और रात 1 बजे पत्नी की स्थिति बिगड़ गई। जिसके बाद उसे केंद्र से बाहर कर दिया और फिर बिना रेफर कागज दिए गिरिडीह ले जाने को कह दिया। पत्नी की स्थिति बिगड़ती देख वो गिरिडीह लेकर आए और सदर अस्पताल समेत अन्य अस्पताल के चक्कर लगाया मगर रेफर कागज नहीं होने के कारण सभी मरीज को भर्ती लेने से इंकार करते रहे।

MIDDLE
Sponsored

फिर चिकित्सक डॉ रुबेन हेम्ब्रम के पास हाथ पैर जोड़ा तो वे भर्ती को तैयार हुए। जांच कर उन्होंने बताया कि बच्चे की मौत हो चुकी है। इसके बाद पत्नी को बचाने को लेकर ऑपेरशन कर मृत बच्चे को निकाल दिया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

सुरेंद्र दास का कहना है कि ANM की लापरवाही से पेट में ही बच्चे की मौत हुई और उनकी पत्नी की स्थिति नाजुक बनी हुई है। उन्होंने जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

जांच कर करेंगे कार्रवाई

इधर इस मसले पर प्रखंड चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिली है। ANM से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा एवं जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories