TOP BANNER
Sponsored

40 केंद्रों पर होगी मदरसा और मध्यमा की परीक्षा, उपायुक्त ने की बैठक

गिरिडीह : कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर लगे लॉकडाउन में रद्द किया गया मध्यमा और मदरसा की परीक्षा अब कराए जाने को लेकर राज्य सरकार ने निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। सोमवार को इसको लेकर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 14, 2020 Sep 14 50 Views
Share

गिरिडीह : कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर लगे लॉकडाउन में रद्द किया गया मध्यमा और मदरसा की परीक्षा अब कराए जाने को लेकर राज्य सरकार ने निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। सोमवार को इसको लेकर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, जमुआ विधायक केदार हाजरा, गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि गुड्डू यादव, एसपी अमित रेणु समेत शिक्षा विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

मौके पर उपायुक्त ने बताया कि फिलहाल मदरसा और मध्यमा की परीक्षा तिथि घोषित नहीं हुई है। जैक द्वारा मांगी गई परीक्षा केंद्रों की सूची पर मदरसा के कक्षा 8 से 11 वीं तक के लिए 24 केंद्र और मध्यमा परीक्षा के लिए 16 परीक्षा केंद्रों का लिस्ट तैयार कर झारखंड एकेडमिक कॉउंसिल को भेजा जाएगा।

कोरोना के कारण बढ़ाएं जाएंगे केंद्र

बताया गया कि पूर्व में कम केंद्र बनाया गया था।लेकिन कोरोना को लेकर एहतियात बरतते हुए केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी। परीक्षार्थीयों को सामाजिक दूरी का अनुपालन कर बिठाने की व्यवस्था होगी।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories