TOP BANNER
Sponsored

स्व. नरेंद्र सिन्हा की स्मृति में लगाया गया रक्तदान शिविर, 24 यूनिट हुआ रक्तसंग्रह

गिरिडीह : स्व नरेंद्र सिन्हा (छोटन) की स्मृति में श्रेय क्लब के द्वारा शहर के बरमसिया स्थित चिल्ड्रेन पार्क में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर को लेकर शुरू से ही लोगों का उत्साह बना हुआ था। इस शिविर में कुल 24 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। मौके पर मौजूद नवीन आनंद स्व. सिन्हा

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Aug 26, 2020 Aug 26 53 Views
Share

गिरिडीह : स्व नरेंद्र सिन्हा (छोटन) की स्मृति में श्रेय क्लब के द्वारा शहर के बरमसिया स्थित चिल्ड्रेन पार्क में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर को लेकर शुरू से ही लोगों का उत्साह बना हुआ था। इस शिविर में कुल 24 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

मौके पर मौजूद नवीन आनंद स्व. सिन्हा को याद कर भावुक हो उठे। उन्होंने बताया कि नरेंद्र सिन्हा द्वारा किये गए सामाजिक कार्यों का सिलसिला बहुत लंबा है और अब सभी के साथ मिलकर उनके द्वारा किये गए समाजिक कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

वहीं श्रेय क्लब के रमेश यादव ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव हेतु हुए लॉक डाउन में कई लोग काफी गंभीर समस्याओं से घिरे हुए हैं। इन समस्याओं से लोगों को उबारने हेतु छोटन भैया भी लगातार प्रयासरत थे पर इनकी अकस्मात मृत्यु से जहाँ इनके परिवार को गहरी चोट लगी है। वहीं समाज के कई जरूरतमंद लोगों को भी काफी नुकसान हुआ है। हमारे आस-पास लॉकडाउन की वजह से बनी कई समस्याओं में एक समस्या उन मरीजों के साथ भी खड़ी हो गयी है जिन्हें हर माह रक्त की आवश्यकता पड़ती है। बिना रक्त के इनका जीवन नहीं चल सकता है और मौजूदा स्थिति में रक्तदान में काफी गिरावट भी आयी है। इसी को देखते हुए आज इस शिविर का आयोजन किया गया।

MIDDLE
Sponsored

इसे भी पढ़ें : राजद नेता की हत्या से सनसनी, लोगों में आक्रोश, मामले की जांच में जुटी पुलिस 

 

इन्होंने किया रक्तदान

रक्तदाताओं में विनय कुमार सिन्हा, मिथिलेश कुमार, शमशाद खान रज्जू, साहिल राज, कमल पांडेय, ज्योति कुमार, पंकज कुमार, अमन कुमार सिन्हा, राहुल कुमार, शहनवाज आलम अंसारी, मो. शकील, संदीप कुमार, अंतू दास, अधिवक्ता अमित कुमार सिन्हा, अधिवक्ता गोपाल रजक, रवि सिंह, विकास उपाध्याय, पिकू कुमार यादव, दीपक डंगायच, हिमांशु बोस, पियूष सिन्हा, अभिनव कुमार, विजय कुमार, रौनक वर्मा और अरुण वर्मा शामिल हैं।

शिविर में इनका रहा योगदान

शिविर के सफल संचालन में मंटू सिन्हा, अंजनी सिन्हा, नवीन आनंद, विकाश सिन्हा, संतोष राय, श्रेय क्लब के रमेश यादव, रेड क्रॉस के सचिव राकेश मोदी, मदन लाल विश्वकर्मा,अमित सिन्हा,सुमित कुमार,आलोक कुमार,मुकेश कुमार,शाहनवाज,मिथलेश कुमार,प्रियांशु शेखर आदि का सराहनीय योगदान रहा।

MIDDLE
Sponsored

इसे भी पढ़ें : अवैध संबंध में की गई पंचायत सचिव की हत्या, महिला समेत तीन गिरफ्तार 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories