AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

राजद नेता की हत्या से सनसनी, लोगों में आक्रोश, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह : जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोती लेदा स्थित चमारटोली में बीती रात हमला बोलकर राजद नेता कैलाश यादव की हत्या कर दी गई। वहीं निवर्तमान मुखिया प्रतिनिधि इंद्रलाल वर्मा गंभीर रूप से घायल है। बताया जाता है कि बीती रात कैलाश यादव व इंद्रलाल वर्मा बेंगाबाद थाना से होकर एक ही बाइक


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोती लेदा स्थित चमारटोली में बीती रात हमला बोलकर राजद नेता कैलाश यादव की हत्या कर दी गई। वहीं निवर्तमान मुखिया प्रतिनिधि इंद्रलाल वर्मा गंभीर रूप से घायल है।

बताया जाता है कि बीती रात कैलाश यादव व इंद्रलाल वर्मा बेंगाबाद थाना से होकर एक ही बाइक में सवार होकर वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान उनपर हमला बोला गया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया है। वहीं निवर्तमान मुखिया प्रतिनिधि को धनबाद रेफर कर दिया गया है।

मामले की सूचना पर गांडेय विधायक सरफराज अहमद, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, माले नेता राजेश यादव, राजेश सिन्हा समेत कई जनप्रतिनिधि सदर अस्पताल पहुंचे। मौके पर सभी ने घटना की निंदा करते हुए अविलंब पुलिस से दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इधर घटना से लोगों में आक्रोश है। कैलाश यादव को देखने सदर अस्पताल पहुंचे लोग टॉवर चौक पहुंच कर घटना पर विरोध दर्ज करवा रहे हैं। इस दौरान पुलिस/ प्रशासन के विरुद्ध नारेबाज़ी कर लोग बेंगाबाद थाना प्रभारी को बर्खास्त करने एवं शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories