TOP BANNER
Sponsored

मोहर्रम को लेकर पचम्बा थाना में हुई शांति समिति की बैठक

गिरिडीह : मोहर्रम को लेकर विभिन्न थानों में शांति समिति की बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। वहीं सोशल डिस्टेंस के साथ मोहर्रम त्यौहार मनाये जाने को लेकर लोगों से अपील की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को पचम्बा थाने में भी शांति समिति सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Aug 24, 2020 Aug 24 49 Views
Share

गिरिडीह : मोहर्रम को लेकर विभिन्न थानों में शांति समिति की बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। वहीं सोशल डिस्टेंस के साथ मोहर्रम त्यौहार मनाये जाने को लेकर लोगों से अपील की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को पचम्बा थाने में भी शांति समिति सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता डीएसपी 2 सन्तोष कुमार मिश्रा ने किया, जबकि मौके पर थाना प्रभारी शर्मा नंद सिंह समेत थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व बुद्धिजीवी शामिल थे। बैठक में कोरोना को देखते हुए जुलूस नहीं निकाले जाने की अपील की गई।

इसे भी पढ़ें : छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी पारा शिक्षक गिरफ्तार 

MIDDLE
Sponsored

वहीं चौक, चौराहों, मस्जिद, इमामबाड़ा आदि जगहों पर भीड़भाड़ नहीं लगाए जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सभी त्यौहार मनाए जाने को लेकर चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने साफ-सफाई का मुद्दा उठाया। जिसपर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि त्यौहार में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

बैठक में तेलोडीह मुखिया प्रतिनिधि सब्बीर आलम, इरफान आलम, वार्ड नंबर पांच के पार्षद नूर अहमद, करहरबारी पंचायत के मुखिया मुमताज अंसारी वार्ड नंबर 2 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद सिराज, एएसआई उमेश सिंह, मुंशी यादव आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : भेलवाघाटी पंचायत सचिव का नहीं मिला सुराग, अपहरण की आशंका

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories