TOP BANNER
Sponsored

वज्रपात से एक बच्चे व महिला की मौत, परिवार में मातम

बगोदर : बगोदर प्रखंड के तिरला में रविवार को आसमानी कहर में एक बच्चे व महिला की मौत हो गई। पहली घटना टोंगरीतर टोले की है जहां वज्रपात से महिला की जान चली गई। मृतिका 30 वर्षीय ममता देवी थी। बताया जाता है कि वह खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान वज्रपात हुई

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Aug 23, 2020 Aug 23 40 Views
Share

बगोदर : बगोदर प्रखंड के तिरला में रविवार को आसमानी कहर में एक बच्चे व महिला की मौत हो गई। पहली घटना टोंगरीतर टोले की है जहां वज्रपात से महिला की जान चली गई। मृतिका 30 वर्षीय ममता देवी थी। बताया जाता है कि वह खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान वज्रपात हुई जिसमें उसकी मौत हो गई।

वहीं दूसरी घटना भी तिरला के लालबख़री टोले की है। बताया जाता है कि झरीलाल महतो का 10 वर्षीय पुत्र चन्दन कुमार बकरी चरा रहा था। इसी दौरान वज्रपात में वह झुलस गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम पसर गया। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना की सूचना और बगोदर प्रमुख सह माले नेता मुस्ताक अंसारी, उपप्रमुख सरिता साव समेत अन्य कई प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार का ढांढ़स बंधाया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories