Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

दुःखद : नहीं रहे प्रसिद्ध फिजिशियन डॉ. बी.बी. सरकार, कल रात हुआ निधन

185
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : गिरिडीह में पिछले 50 वर्षों से मरीजों के उपचार करने वाले प्रसिद्ध फिजिशियन डॉ. बी. बी. सरकार का निधन हो गया। उनकी उम्र लगभग 90 साल थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

बता दें कि शहर मकतपुर स्थित डिस्पेंसरी में वो लगभग 50 साल से मरीजों का उपचार किया करते थे। वहीं उनका निवास स्थान बरगंडा पुराना पुल के पास है। बताया जाता है कि लॉकडाउन के दौरान वे डिस्पेंसरी बन्द कर घर पर ही मरीज देखा करते थे। इधर 2,3 दिनों से उन्होंने मरीज देखना बन्द कर दिया था। इसी बीच बुधवार की रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उनका निधन हो गया। वो अपने पीछे एक बेटा, बहु और पौता को छोड़ गए।

उनके निधन से नाते, रिश्तेदारों, चिकित्सकों व शहरवासियों में शोक का माहौल है। सभी ने उनके निधन पर शौक प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। लोगों ने कहा कि गिरिडीह में उनके द्वारा दी गई सेवा को लोग नहीं भुला सकेंगे।

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250