AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नौकरी के नाम पर ठगी मामले में एक गिरफ्तार, एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

गिरिडीह : 60 बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलाने के नाम पर 40 लाख ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। एसपी श्री रेणु ने बताया कि 13 अगस्त को ठगी की सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना में कांड


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : 60 बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलाने के नाम पर 40 लाख ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। एसपी श्री रेणु ने बताया कि 13 अगस्त को ठगी की सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना में कांड संख्या 206/20 दर्ज की गई। इसके बाद सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव के नेतृत्व में मुफ्फसिल थाना पुलिस टीम ने तेजी से अनुसंधान कर प्राथमिकी अभियुक्त मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इसकी गिरफ्तारी रांची के डोरंडा स्थित महावीर नगर संत अरविंदो स्कूल कर पास से की गई। जबकि ये मूलतः बिहार के पटना स्थित पालीगंज थाना के पुरानी बाजार का रहने वाला है।

एसपी ने बताया कि इसने नेशनल बोर्ड ऑफ स्कोलरशिप एंड स्किल डेवलपमेंट नाम से एक निजी ट्रस्ट बनाकर कुछ व्यक्तियों को किसी स्कूल में नियुक्ति किये जाने की बात कहकर लुभाया। उसके बाद पैसे लेकर अपॉइंटमेंट लेटर जारी कर नियुक्ति भी करवा दी। बाद में पैसे नहीं मिलने पर कुछ व्यक्तियों द्वारा आपत्ति जताते हुए पैसा दिए जाने या नियुक्ति में लिए गए पैसे लौटाए जाने की मांग की गई तो मामले का खुलासा हो पाया। बताया कि पूछताछ के क्रम में मनोज कुमार ने अपना दोष स्वीकार किया है। उसने गिरिडीह के अलावे साहिबगंज पाकुड़ आदि जिलों में भी इस तरह की ठगी के बाद बताई है।

Readmore : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, पति की मौत, पत्नी की स्थिति गंभीर

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सरकारी कर्मचारी की मिलीभगत

बताया कि अपॉइंटमेंट लैटर जो है वो ट्रस्ट के नाम पर ही मनोज कुमार के सिग्नेचर पर जारी किया गया था।  ये जांच का विषय है कि ट्रस्ट के अपॉइंटमेंट लैटर से सरकारी विद्यालयों में लोगों की नियुक्ति कैसे हो गई। गहनता से इसकी जांच की जा रही है। जांच में सरकारी सेवक की संलिप्तता सामने आती है तो उनके उपर भी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि इस मामले में शिक्षा विभाग के प्रधान लिपिक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी लिए जाने पर एसपी ने बताया कि लैटर पर सरकारी विद्यालय में नियुक्ति हुई है तो निश्चित तौर पर किसी न किसी की मिलीभगत रही होगी। जिसके कारण ऐसा करना सम्भव हो पाया होगा। बताया कि इसकी छानबीन की जा रही है। गिरफ्तार मनोज कुमार के बैंक डिटेल को खंगाला गया है जिसमें यह देखा गया है कि इसके एकाउंट में पैसे जो ट्रांसफर किए गए उसने फिर पैसे किसके एकाउंट में ट्रांसफर किये। अन्य किन किन लोगों की इसमें सहभागिता है उसकी जांच कर सभी से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

Readmore : ओवरटेक कर अपराधियों ने लूटी शिक्षक की बाइक, जांच में जुटी पुलिस

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories