TOP BANNER
Sponsored

अंतर्राज्यीय संगठित गिरोह के 4 अपराधी गिरफ्तार, पिछले दिनों गाड़ी लूट हुए थे फरार

एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने अंतर्राज्यीय संगठित गिरोह का उद्भेदन किया है। सोमवार को एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते 11 अगस्त को सुबह करीब 9 बजे जमुआ थाना को सूचना मिली थी कि किसी आपराधिक घटना का शिकार एक व्यक्ति जख्मी

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Aug 17, 2020 Aug 17 64 Views
Share

एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने अंतर्राज्यीय संगठित गिरोह का उद्भेदन किया है। सोमवार को एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बीते 11 अगस्त को सुबह करीब 9 बजे जमुआ थाना को सूचना मिली थी कि किसी आपराधिक घटना का शिकार एक व्यक्ति जख्मी अवस्था में जमुआ मिर्जागंज रोड स्थित दुबे नर्सिंग होम में इलाजरत है। सूचना पर जमुआ थाना पुलिस मामले का संज्ञान लेते हुए जांच पड़ताल की।

ऐसे दिया घटना को अंजाम

जांच में पता चला कि जख्मी व्यक्ति राजू दास और वह हावड़ा का रहने वाला है। जानकारी लिए जाने पर राजू दास ने बताया कि वह ड्राइवर है उसने बताया कि तीन लोगों ने 10 अगस्त की रात करीब 9 बजे पहले ओला ऐप के माध्यम से हावड़ा से पटना के लिए गाड़ी बुक करवाया। इसके कुछ देर बाद ओला बुकिंग कैंसिल कर सीधे गाड़ी के मालिक और चालक से संपर्क कर पटना के लिए गाड़ी बुक करवाया।

MIDDLE
Sponsored
इसे भी पढ़ें : ओवरटेक कर अपराधियों ने लूटी शिक्षक की बाइक, जांच में जुटी पुलिस 

मालिक के कहने पर राजू सफेद रंग का डिजायर वाहन को लेकर करीब 11 बजे रात में हावड़ा पिलखाना मोड़ के पास 3 लोगों को पिक कर पटना के लिए निकल पड़ा। सुबह के करीब 3:30 बजे जब गोविंदपुर धनबाद पहुंचा तो गाड़ी में बैठे लोगों ने यह कहते हुए गाड़ी टुंडी रोड में मुड़वा दिया कि इधर से पटना नजदीक पड़ेगा। जल्दी पहुंचना है घर पर मां का डेड बॉडी पड़ा हुआ है।

रास्ते में करीब 5:30 से 6:00 के बीच जब जमुआ के नवडीहा-महतो टांड़ मिर्जागंज गौशाला रोड के बीच मारपीट कर उसे जख्मी अवस्था में रोड किनारे फेंक दिया। और गाड़ी मोबाइल पैसा छीन कर भाग खड़े हुए।

5 दिनों के अंदर हुआ मामले का उद्द्भेदन

घटना को लेकर जमुआ थाना में कांड संख्या 195/2020 दर्ज की गई। एसपी श्री रेणु ने बताया कि संवेदनशील मामला रहने के कारण खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवीन कुमार सिंह को एक एसआईटी गठित कर कांड का उद्भेदन करने का निर्देश दिया। जिसके बाद टीम ने मात्र 5 दिनों के अंदर ना सिर्फ कांड का उद्भेदन किया गया बल्कि कांड में सम्मिलित अंतर्राज्यीय संगठित गिरोह के चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं घटना में लूटे गए गाड़ी एवं अन्य सामानों की भी बरामदगी कर ली गई है।

MIDDLE
Sponsored
इसे भी पढ़ें : डायन बिसाही का आरोप लगाकर महिला की पीट-पीट कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस टीम ने जिन 4 लोगों को गिरफ्तार किया है उसमें अभिषेक शर्मा, मिथिलेश दुबे, जितेंद्र पंडित, सुभाष शर्मा शामिल है।

एसआईटी में ये थे शामिल

एसआईटी में खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवीन कुमार सिंह, जमुआ अंचल पुलिस निरीक्षक विनय कुमार राम, जमुआ थाना प्रभारी संतोष कुमार,जमुआ थाना पुलिस अवर निरीक्षक सुमंत प्रसाद, परि पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार रंजन, सहायक अवर निरीक्षक संजीव कुमार पाल, तकनीकी शाखा के जोधन महतो, पितांबर कुमार पांडे, हवलदार महेश पासवान, आरक्षी मोहम्मद ताहिर अंसारी, संतोष कुमार, सुरेश मुंडा, संतोष कुमार सिंह शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories