TOP BANNER
Sponsored

मात्र 50 रुपया रंगदारी नहीं देने पर टेम्पो चालक के गुप्तांग पर किया वार

गिरिडीह : शहरी क्षेत्र के बस स्टैंड के पास बना यात्री शेड इनदिनों नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। रोजाना यहां कुछ न कुछ होता ही रहता है। सोमवार को टेम्पो स्टैंड के पास 50 रुपये रंगदारी नहीं दिये जाने पर एक टेम्पो चालक के गुप्तांग पर नुकीली वस्तु से वार कर जख्मी कर दिया।

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Aug 10, 2020 Aug 10 46 Views
Share

गिरिडीह : शहरी क्षेत्र के बस स्टैंड के पास बना यात्री शेड इनदिनों नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। रोजाना यहां कुछ न कुछ होता ही रहता है। सोमवार को टेम्पो स्टैंड के पास 50 रुपये रंगदारी नहीं दिये जाने पर एक टेम्पो चालक के गुप्तांग पर नुकीली वस्तु से वार कर जख्मी कर दिया। आनन-फानन में टेम्पो चालक को सदर अस्पताल भेज दिया गया।

बताया जाता है कि घायल टेम्पो चालक बन्दरकुप्पी के पालमो गांव निवासी दिनेश पंडित है। सोमवार को वह बन्दरकुप्पी से 6 सवारियों को लेकर बस स्टैंड स्थित टेम्पो स्टैंड आया था।

इस बाबत टेम्पो चालक संघ के अध्यक्ष मोहम्मद साबिर ने बताया कि 3 युवकों ने पहले टेम्पो चालक से 50 रुपये रंगदारी की मांग की, जिसको नहीं दिए जाने पर उसके साथ मारपीट की। मौके पर भीड़ लगी और सभी को भगा दिया। थोड़ी देर बाद फिर युवक पहुंचे और टेम्पो चालक पर वार कर भाग निकले।

MIDDLE
Sponsored
इसे भी पढ़ें : कोरोना संक्रमित के पार्थिव शरीर का श्मशान घाट में अंतिम संस्कार का विरोध 

बताया कि यात्री शेड में रोजाना नशेड़ियों का अड्डा रहता है।जिससे यहां कई घटनाएं होती है। कहा कि कभी किसी का मोबाइल छीन लिया जाता है तो कभी रंगदारी नहीं मिलने पर मारपीट की जाती है।

कहा कि इसको लेकर जब मौजूद ट्रैफिक जवानों के पास शिकायत की जाती है तो वो केवल यातायात की जिम्मेवारी कह अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। हां जब कभी विवाद बढ़ जाता है तो वे आकर बीच बचाव कर देते हैं। वहीं नगर थाना से जब पीसीआर वाहन आती है तो सभी भाग खड़े होते हैं। संघ अध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन से इस ओर ध्यान देने की मांग की है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories