TOP BANNER
Sponsored

गिरिडीह में कोरोना संक्रमित एक शख्स की मौत, कल आई थी रिपोर्ट

गिरिडीह : जिले में कोरोना के मामलों जबरदस्त रूप से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं रविवार को शहरी इलाके के नगीना सिंह रोड में एक कोरोना संक्रमित शख़्स की मौत हो गई। सिविल सर्जन डॉ0 अवधेश कुमार सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है। बता दें मृतक 72 वर्षीय अधिवक्ता थे। मिली जानकारी के

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Aug 9, 2020 Aug 9 51 Views
Share

गिरिडीह : जिले में कोरोना के मामलों जबरदस्त रूप से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं रविवार को शहरी इलाके के नगीना सिंह रोड में एक कोरोना संक्रमित शख़्स की मौत हो गई। सिविल सर्जन डॉ0 अवधेश कुमार सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है।

बता दें मृतक 72 वर्षीय अधिवक्ता थे। मिली जानकारी के अनुसार उन्हें पहले मलेरिया हुआ था जिसके कारण वो बुखार से पीड़ित थे। 31 जुलाई को उनका स्वाब लिया गया था। वहीं इधर वो पूरी तरह से ठीक हो गए थे। उनके लिए हजारीबाग अरोग्यम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में एक कमरा भी बुक करवाया गया था मगर ठीक हो जाने के कारण वो वहां नहीं गए थे।

जानकारी लिए जाने पर सिविल सर्जन डॉ सिन्हा ने बताया कि वो हृदय रोगी भी थे। कल रात में आई रिपोर्ट में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। वहीं आज उनकी मौत हो गई। गौरतलब है कि जिले में शनिवार को रिकॉर्ड संक्रमितों की पुष्टि हुई थी। जिसमें सदर प्रखंड से 52, बिरनी से 53, तिसरी से 46, जमुआ से 33, धनवार से 14, बेंगाबाद व गावां से 8-8, डुमरी से 11, गांडेय से 4, बगोदर व देवरी से 2-2 मरीज हैं।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories