Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

संकट की घड़ी में भाजपा दिवाली मनाने की तैयारी कर रही है : देवशंकर मिश्रा

129
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के गिरिडीह जिला परिषद के सचिव सह राज्य परिषद सदस्य देवशंकर मिश्रा ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि जब रोम जल रहा था तो वहां का शासक नीरो बांसुरी बजा रहा था। इतिहास की इस घटना को भाजपा के वर्त्तमान शासनकाल में भारत में दोहराया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जिला सचिव ने कहा कि देश में कोरोना भीषणत्तम रुप धारण कर लिया है। संक्रमित मरीजों को अस्पतालों में जगह नहीं मिल पा रही है तो स्वास्थ्य कर्मियों को वेतन के लिए हड़ताल करना पड़ रहा है। देश में बड़े पैमाने पर रोजगार घटता जा रहा है। देश का विकास दर शून्य की ओर भाग रही है। वहीं सरकारी संपत्तियां बेची जा रही है, बिहार -असम की करोड़ों की आबादी पानी में रात काटने को बाध्य है। देश का भूगोल भी सुरक्षित नहीं है, नेपाल और बांग्लादेश से भी हमारा संबंध अच्छा नहीं रह गया है और ऐसे संकट की घड़ी में भारतीय जनता पार्टी पाटी दिवाली मनाने की तैयारी कर रही है।

उन्होंने कहा कि भूमि पूजन हो या अन्य धार्मिक अनुष्ठान यह सब पुजारियों का काम है।शासक दल को देश की प्राथमिकता तय करना चाहिए किंतु कोरोना संक्रमित मरीजों की समुचित इलाज की व्यवस्था, देश की सुरक्षा, चीन द्वारा हड़पी गई भू-भाग की वापसी, बाढ़ पीड़ित को राहत कार्य इत्यादि भाजपा के प्राथमिकता में नहीं है।

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250