TOP BANNER
Sponsored

आक्रोश : वार्ड नंबर 6 में बिना स्लेप के नाली निर्माण का आरोप, स्लेप लगवाने की मांग

गिरिडीह : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 राजदूत शोरूम के पीछे 28 नंबर में मोहल्ले वालों  ने ठेकेदार पर अधूरे रूप में नाली निर्माण कराए जाने का आरोप लगाया है. मोहल्ले वालों का कहना है कि 20 लाख की लागत से वर्ष 2019 -2020 में लगभग 14 सौ फिट नाली निर्माण किया गया.

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 31, 2020 Jul 31 65 Views
Share

गिरिडीह : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 राजदूत शोरूम के पीछे 28 नंबर में मोहल्ले वालों  ने ठेकेदार पर अधूरे रूप में नाली निर्माण कराए जाने का आरोप लगाया है. मोहल्ले वालों का कहना है कि 20 लाख की लागत से वर्ष 2019 -2020 में लगभग 14 सौ फिट नाली निर्माण किया गया. आरोप है कि निर्माण के दौरान नाली के उपर स्लेप डालना था, लेकिन ठेकेदार ने बिना स्लेप नहीं लगवाया. जिससे खुले नाली के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

बताया कि इसको लेकर कई एक बार नगर निगम में आवेदन देकर ठेकेदार के खिलाफ शिकायत भी की गई, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई और अब बारिश का पानी नालियों में जमा होने के कारण गंदगी का अंबार हो गया. जिससे मच्छर और कीड़े भरने लगे और गंदा बदबू आने लगा.

मोहल्ले वालों  का कहना है कि अगर यही हाल रहा तो इस गंदे पानी के कारण इस मोहल्ले में महामारी और कई तरह के बीमारियों के चपेट में यहां के लोग आ सकते हैं हम लोग मीडिया के माध्यम से जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि इस नाली निर्माण का जांच कर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें और तुरंत इस नाली के ऊपर स्लेप लगवाने का काम करें अन्यथा लोग जिला प्रशासन समक्ष धरना देने का काम करेंगे.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories