AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

फिर धरे गए 10 साइबर अपराधी, साइबर डीएसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

गिरिडीह : अलग-अलग तरीकों से आम लोगों की गाढ़ी कमाई पर सेंध मारने वाले 10 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को साइबर क्राइम डीएसपी संदीप सुमन ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बेंगाबाद और गांडेय थाना क्षेत्र में छापेमारी कर मौका


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : अलग-अलग तरीकों से आम लोगों की गाढ़ी कमाई पर सेंध मारने वाले 10 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को साइबर क्राइम डीएसपी संदीप सुमन ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बेंगाबाद और गांडेय थाना क्षेत्र में छापेमारी कर मौका ए वारदात से 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में विजय कुमार मंडल, अजय मंडल, सिकंदर मंडल, मुकेश मंडल, कामदेव कुमार मंडल, नरेश मंडल, गोनिक मंडल, वकील मंडल, उदय शंकर तिवारी, जैनुल अंसारी शामिल है।

Read more : घूस लेते धराया एएसआई, केस डायरी भेजने को लेकर मांगा था रिश्वत

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

ये हुआ बरामद

इन अपराधियों के पास से पुलिस ने 23 मोबाइल फोन, 25 सिम कार्ड, 10 एटीएम कार्ड, 33 पासबुक चेक बुक, 4 आधार कार्ड / वोटर आई कार्ड, 6 पैन कार्ड बरामद किया गया है। डीएसपी श्री सुमन ने बताया कि गिरफ्तार विजय कुमार मंडल, सिकन्दर मंडल, मुकेश मंडल, नरेश मंडल, जैनुल अंसारी पर पूर्व में भी आरोपित हुआ था।

छापेमारी दल में परि0 पु0आ0नि ध्रुव कुमार, स अ नि बासुदेव दास, राहुल कुमार सिंह एवं सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories