TOP BANNER
Sponsored

अभाविप ने मनाया 72 वां स्थापना दिवस, लगाए फलदार पौधे

गिरिडीह : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 72 वें स्थापना दिवस पर विद्यार्थी परिषद सरिया के कार्यकर्ताओं ने फलदार पौधों का रोपण किया। मौके पर अभाविप के गिरिडीह जिला संयोजक दीपक साव ने कहा कि अभाविप ज्ञान शील एकता के मूल मंत्र को बताते हुए पूरे राष्ट्र के युवाओं को राष्ट्रवादी विचार धारा से जोड़ने

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 9, 2020 Jul 9 52 Views
Share

गिरिडीह : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 72 वें स्थापना दिवस पर विद्यार्थी परिषद सरिया के कार्यकर्ताओं ने फलदार पौधों का रोपण किया।

मौके पर अभाविप के गिरिडीह जिला संयोजक दीपक साव ने कहा कि अभाविप ज्ञान शील एकता के मूल मंत्र को बताते हुए पूरे राष्ट्र के युवाओं को राष्ट्रवादी विचार धारा से जोड़ने का कार्य लगातार 72 वर्षों से कर रही हैं। अभाविप के स्थापना दिवस को राष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में पूरे राष्ट्र में मनाया जाता है। बताया कि आज ही के दिन 9 जुलाई 1949 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का स्थापना हुआ था तब से विद्यार्थी आज के दिन छात्र दिवस के रूप में मनाते हैं।

कहा कि विद्यार्थी परिषद को यह गौरव प्राप्त है कि यह विश्व के सबसे बड़ा छात्र संगठन हैं हम सभी कार्यकर्ताओं को यह गर्व है कि हम ABVP के कार्यकर्ता हैं। कोरोना महामारी को देखते हुए अपने अपने गृह क्षेत्र में ही स्थापना दिवस को मनाया तथा एक एक फलदार पेड़-पौधों का रोपण किया।

MIDDLE
Sponsored

इधर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गिरिडीह इकाई के द्वारा स्थानीय एकल विद्यालय प्रांगण में झंडोतोलन, पौधा रोपण कर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मौके पर परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना महामारी को देखते हुए सोशल डिस्टेंस का पालन भी किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभाग संयोजक कृष्णा त्रिवेदी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही राष्ट हित, समाज हित और विद्यार्थियों के हित के सदैव तत्पर रहती है। कोरोना महामारी में परिषद के कार्यकर्ताओं ने समाज के वंचित स्तर तक पहुंच कर मदद का किया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनीता कुमारी, कुमार गौरव, कुंदन सिंह, अभिनव, विशाल,सुभम, राहुल रॉय,गोविंदा, आशीष, आकाश, रोशन,अभिषेक,शिवम,विजय, शशिकांत वर्मा भोला, मंटू आदि मौजूद रहे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories