TOP BANNER
Sponsored

बगोदर पुलिस ने तीन चोरों को दबोचा, भेजा गया जेल

बगोदर(गिरिडीह) : राशन चोरी कर भाग रहे तीन चोरों को बगोदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं डीलर के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार चोर बसंत मुसहर, संतोष मुसहर व प्रयाग मुसहर है तीनों अटका के रहने वाले हैं। इसे भी पढ़ें : पेड़ से

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 26, 2020 Jun 26 57 Views
Share

बगोदर(गिरिडीह) : राशन चोरी कर भाग रहे तीन चोरों को बगोदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं डीलर के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार चोर बसंत मुसहर, संतोष मुसहर व प्रयाग मुसहर है तीनों अटका के रहने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें : पेड़ से लटका मिला नाबालिग बच्ची का शव, सुबह से थी गायब 

बताया जाता है कि गुरुवार की रात अटका में डीलर मनोज कुमार साहा की दुकान में कुंडी तोड़कर ये सभी राशन व किरासन की चोरी कर भाग रहे थे। इसी दौरान डीलर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद फौरन कार्रवाई करते हुए पेट्रोलिंग टीम ने तीनों को धर लिया। वहीं इन सभी के पास से एक क्विंटल चावल, 75 किलो चना दाल और 50 लीटर किरासन तेल बरामद किया गया है। पेट्रोलिंग टीम में अवर निरीक्षक यमुना चौधरी व अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories