AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सूर्य ग्रहण 2020 : ग्रहण के दौरान नहीं करें ये 12 काम, आज लगेगा सूतक

सूर्य ग्रहण : साल 2020 का पहला सूर्य ग्रहण 21 जून 2020 यानि कि कल लग रहा है। वहीं ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले यानी 20 जून को रात करीब 9 बजकर 25 मिनट से लगेगा। भारतीय समय अनुसार सूर्य ग्रहण दिन में 10 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर 1 बजकर 49


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सूर्य ग्रहण : साल 2020 का पहला सूर्य ग्रहण 21 जून 2020 यानि कि कल लग रहा है। वहीं ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले यानी 20 जून को रात करीब 9 बजकर 25 मिनट से लगेगा। भारतीय समय अनुसार सूर्य ग्रहण दिन में 10 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर 1 बजकर 49 मिनट को समाप्त होगा। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण है जो पृथ्वी से Ring Of Fire की तरह दिखाई देगा। ग्रहण में सूतक काल को काफी अहम माना गया है। कई ऐसे काम है जिन्हें ग्रहण के दौरान करना वर्जित रहता हैं। जानें ऐसे 12 महत्वपूर्ण काम जिन्हें ग्रहण के दौरान नहीं करना चाहिए।

1. ग्रहण के समय खाद्य पदार्थ का सेवन न करें। हालांकि ग्रहण का यह नियम बच्चों, बीमार लोगों और बुजुर्गों पर लागू नहीं होता।
2. ग्रहण के दौरान नुकीली चीजों का इस्तेमाल करना अशुभ माना जाता है। इस दौरान कैंची, चाकू, कांटा या सुई जैसी धारदार और नुकीली चीजों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
3. सूतक लगने के बाद मंदिरों के कपाट बंद हो जाते हैं। सूतक के दौरान पूजा-पाठ नहीं करनी चाहिए और भगवान की मूर्तियों को हाथ से स्पर्श भी नहीं करना चाहिए। हां ग्रहण के दौरान मंत्रों का जाप करना फलदायी माना जाता है।
4. इस दौरान किसी भी तरह का नया काम या शुभ कार्य करने से परहेज करना चाहिए। घर मकान का निर्माण, वाहन की खरीदारी या शादी-विवाह की तैयारियों के बारे में नहीं सोचना चाहिए।
5. ग्रहण में प्रकृति ज्यादा संवेदनशील हो जाती है। इस दौरान पेड़, पौधों और पत्तों को नहीं तोड़ना चाहिए। हालांकि ग्रहण शुरू होने के पूर्व तुलसी के पत्तों को तोड़कर रख लें और खाने पीने के सामानों में डाल दें। इससे खानों पर ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ता है।
6. बालों पर कंघी करना, दांतून करना या नाखून काटना भी ग्रहण के दौरान अशुभ माना जाता है। इसलिए ग्रहण के दौरान ऐसा कोई काम ना करें।
7. सूतक के दौरान आपको भगवान का ध्यान करना चाहिए इससे नकारात्मकता का आप पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। इस समय धार्मिक पुस्तकों का भी अध्ययन किया जा सकता है.
8. सूतक काल लगने के बाद मांस-मछली, शराब या सिगरेट आदि का सेवन करने की भी मनाही होती है। इसका सख्त परहेज करना चाहिए।
9. मान्यता के अनुसार, ग्रहण का सूतक लगने के बाद किसी गरीब या असहाय व्यक्ति का अपमान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप पाप के ज्यादा भागीदार बनते है।
10. गर्भवती महिलाओं को ग्रहण की घटना को देखने से भी बचना चाहिए। ग्रहण के दौरान घर से बाहर न निकलें।इससे गर्भ में पल रहे बच्चे को शारीरिक या मानसिक परेशानियां हो सकती हैं।
11. ग्रहण काल का सूतक लगने के बाद गर्भवती महिलाएं ग्रहण खत्म होने तक धातुओं से निर्मित वस्तुओं को न पहनें और न ही उनका प्रयोग करें।
12. इस दौरान गर्भवती महिलाओं को खाने में छोंक या तड़का भी नहीं लगाना चाहिए। खाने को साधारण रखना बेहतर माना जाता है।
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories