TOP BANNER
Sponsored

अपने जन्मदिन पर रक्तदान करें और सेल्फी ले कैंपेन का पूरा हुआ 1 साल

विधायक, उपायुक्त, सीएस समेत सभी ने सराहा   गिरिडीह : विश्व रक्तदान दिवस पर शुरू किये गये “अपने जन्मदिन पर रक्तदान करें और सेल्फी ले” कैंपेन का आज 1 साल पूरा हो गया. इस अवसर पर सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक गिरिडीह में सभी रक्तदाताओं का एक कोलाज तैयार कर प्रदर्शनी लगाई गई. मौके पर

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 14, 2020 Jun 14 40 Views
Share

विधायक, उपायुक्त, सीएस समेत सभी ने सराहा

 

गिरिडीह : विश्व रक्तदान दिवस पर शुरू किये गये “अपने जन्मदिन पर रक्तदान करें और सेल्फी ले” कैंपेन का आज 1 साल पूरा हो गया. इस अवसर पर सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक गिरिडीह में सभी रक्तदाताओं का एक कोलाज तैयार कर प्रदर्शनी लगाई गई. मौके पर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिन्हा, रेड क्रॉस के पदाधिकारियों समेत अन्य लोगों ने देखा और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया.

अपने जन्मदिन पर रक्तदान करें और सेल्फी ले कैंपेन का पूरा हुआ 1 साल

मौके पर उपायुक्त ने सेल्फी कॉर्नर को देख प्रसंता जाहिर करते हुए रक्तदान के क्षेत्र में लाजवाब पहल बताया. वहीं विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने भी कैम्पेन की सराहना जाहिर करते हुए भविष्य में किसी चीज की जरूरत पड़ने पर उसे पूरा करने का आश्वासन दिया.

अपने जन्मदिन पर रक्तदान करें और सेल्फी ले कैंपेन का पूरा हुआ 1 साल

बताया गया कि आज ही के दिन एक वर्ष पहले यूथ कल्चरल सोसायटी के फाउंडर  सोमनाथ केसरी के एक आईडिया पर काम करते हुए यूथ कल्चरल सोसायटी और श्रेय क्लब के द्वारा “अपने जन्मदिन पर रक्तदान करें और सेल्फी ले कैंपेन” की शुरुआत की गई थी. कैम्पेन को लेकर छात्रा प्रगति कुमारी के सहयोग से सेल्फी कॉर्नर बनाया गया था. वहीं कैम्पेन शुभारम्भ मौके पर अपने जन्मदिन पर वार्ड सुमित कुमार ने रक्तदान कर इसकी शुरुआत की थी, जिन्होंने आज 1 साल पूरे होने पर भी रक्तदान किया।

MIDDLE
Sponsored

वहीं पूरे वर्ष में श्रेय क्लब के सचिव रमेश यादव के व्यापक सहयोग से 60 रक्तदाताओं अपने जन्मदिन पर रक्तदान किया। जो वाकई तारीफ़ के काबिल है।

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories