AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

विश्व रक्तदान दिवस : उपायुक्त समेत अन्य ने किया रक्तदान,आमजनों से की अपील

गिरिडीह : विश्व रक्तदान दिवस पर सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मौके पर गिरिडीह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, वार्ड पार्षद सुमित कुमार समेत अन्य कई खासोंआम ने अपने कीमती लहू का दान किया। रक्तदान से


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : विश्व रक्तदान दिवस पर सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मौके पर गिरिडीह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, वार्ड पार्षद सुमित कुमार समेत अन्य कई खासोंआम ने अपने कीमती लहू का दान किया।

रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं

इस दौरान उपायुक्त ने सभी को विश्व रक्तदान दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि रक्तदान से बड़ा दान कुछ भी नहीं है। लोगों को इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर स्वस्थ इंसान को हरेक तीन महीने में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इससे शरीर को कुछ नुकसान नहीं होता है। कहा कि ऐसे कई महारक्तदाता हैं जो कि 100 से अधिक बार रक्तदान कर चुके हैं और सभी स्वस्थ भी हैं। इसलिए जब भी मौका मिले ऐसे शिविर में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें। कहा कि ऐसे बहुत से मरीज हैं जिन्हें रक्त की जरूरत पड़ती है और यह एक ऐसी चीज है जिसे पैसों से नहीं खरीदा जा सकता है। इसीलिए लोग इसमें आगे आए और रक्तदान कर जरूरमंद की सहायता करें।

साल के सभी दिन को मनाए रक्तदान दिवस

विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि मानवता के कल्याण के लिए रक्तदान सबसे बड़ा कर्तव्य है। कहा कि सिविल सर्जन से जानकारी मिली कि थैलीसीमिया के मरीजों को खून की जरूरत पड़ती है उसकी पूर्ति इन शिविरों के जरिए ही होती है। इसलिए साल के 365 दिनों को रक्तदान दिवस के रूप में मनाना चाहिए।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

ये थे मौजूद

इस मौके पर गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, सिविल सर्जन डॉ अवधेश प्रसाद सिंह, रेडक्रोस के अध्यक्ष मदन विश्कर्मा, सचिव राकेश मोदी,उप सभापति डॉ. तारक नाथ देव, सह सचिव संजय कुमार भुदोलिया, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार खेतान, रमेश यादव आदि मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories