AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बंद पत्थर खदान में तैरता मिला युवक का शव, सोमवार शाम से था गायब

डुमरी(गिरिडीह) : डुमरी के नगरी में मंगलवार को बंद पत्थर खदान में एक युवक का शव तैरता मिला. मृतक की पहचान रतिडीह निवासी लक्ष्मण साहू के रूप में की गई है. घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि युवक कल शाम लगभग 5 बजे से ही शोच जाने की बात कहकर अपने घर से निकला


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

डुमरी(गिरिडीह) : डुमरी के नगरी में मंगलवार को बंद पत्थर खदान में एक युवक का शव तैरता मिला. मृतक की पहचान रतिडीह निवासी लक्ष्मण साहू के रूप में की गई है. घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि युवक कल शाम लगभग 5 बजे से ही शोच जाने की बात कहकर अपने घर से निकला था. देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. जिसके बाद आज सुबह उसका शव बंद पत्थर खदान के पानी में तैरता हुआ देखा गया.

 

घटना की सूचना पर निमियाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया. युवक ने आत्महत्या किया है या उसकी हत्या की गई है पुलिस इन बिन्दुओं पर गहनता से जांच कर रही है .

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories