TOP BANNER
Sponsored

3 बच्चों के साथ आग में झुलसकर महिला की मौत, पिता ने ससुराल वालों पर लगाया आरोप

गिरिडीह : जिले के धनवार थाना क्षेत्र के परसन ओपी स्थित पुरे खुर्द गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 3 बच्चों के साथ झुलसकर एक महिला की मौत हो गयी है. मृतकों में रविन्द्र यादव की पत्नी सोनिया देवी, 2 पुत्र और एक पुत्री शामिल है. घटना को लेकर ससुराल वालों की

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 9, 2020 Jun 9 59 Views
Share

गिरिडीह : जिले के धनवार थाना क्षेत्र के परसन ओपी स्थित पुरे खुर्द गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 3 बच्चों के साथ झुलसकर एक महिला की मौत हो गयी है. मृतकों में रविन्द्र यादव की पत्नी सोनिया देवी, 2 पुत्र और एक पुत्री शामिल है.

घटना को लेकर ससुराल वालों की मानें तो महिला ने आज सुबह अपने तीन बच्चों के साथ खुद को आग के हवाले कर दिया. वहीं मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर मार देने का आरोप लगाया है, घटना में जहां दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं एक बच्चे और महिला को गंभीर स्थिति में धनवार सामुदायिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां जांच के बाद चिकित्सक ने एक और बच्चे को मृत घोषित कर दिया. वहीं थोड़ी ही देर में महिला ने भी दम तोड़ दिया.

3 बच्चों के साथ आग में जलकर महिला की मौत, पिता ने ससुराल वालों पर लगाया आरोप

मामले की जानकारी मिलते ही मृतिका के मायके वाले भी मौके पर पहुंचे और ससुराल वालों पर महिला और बच्चे को जलाकर मार देने का आरोप लगाया. मृतिका की मां ने बताया कि सोमवार शाम को ही दामाद ने फोन कर पत्नी से कहासुनी की बात बताते हुए फैसला करने को लेकर बुलाया था. फोन में दामाद ने कहा था कि बेटी मर जाएगी तब आइयेगा. जिसपर मां ने मंगलवार को भेजें जाने की बात कही थी. लेकिन दामाद तुरंत पहुँचने की जिद पर अड़ा था.

MIDDLE
Sponsored
3 बच्चों के साथ आग में जलकर महिला की मौत, पिता ने ससुराल वालों पर लगाया आरोप
मृतिका की मां

फोन पर नहीं कराई बात

मृतिका की मां ने कहा कि उन्होंने जब बेटी से बात करवाए जाने की बात दामाद से कही तो उसने बेटी से बात नहीं करवाया. इस दौरान नाती फोन में कह रहा था कि पापा मम्मी से बात नहीं करवा रहे हैं. वहीं आज सुबह उन्हें 8 बजे जानकारी दी गई कि बेटी ने बच्चों के साथ ख़ुद को आग लगा लिया है.

 

मृतिका के पिता
मृतिका के पिता

पूर्व में भी हुई थी लड़ाई

 

इधर मृतिका के पिता ने बताया कि कल शाम को जानकारी मिली जिसपर उन्होंने आज सुबह पहुँचने की बात कही थी. जिसके बाद दामाद ने फोन काट दिया. बताया कि पूर्व में भी पति पत्नी के बीच लड़ाई हुई थी. जिसके बाद उन्होंने आकर समझाया बुझाया था. आज सुबह वो हल जोतने चले गए जिसके बाद वो यहां पहुंचते लेकिन तब घटना को लेकर उन्हें जानकारी प्राप्त हुई. पिता ने आरोप लगाया है कि ससुरार वालों ने मिलकर सभी को जलाया है. वरना इतना जल्दी यह कांड कैसे होता.

 

एसडीपीओ नवीन कुमार सिंह
एसडीपीओ नवीन कुमार सिंह

पड़ताल में जुटी पुलिस

 

इधर मामले की जानकारी मिलते ही खोरीमहुआ एसडीपीओ नवीन कुमार सिंह भी पहुंचे और पुरे मामले की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि दो बच्चों की मौके पर ही जबकि एक बच्चे और महिला की मौत अस्पताल में हो गई है. मामले की पड़ताल की जा रही है. जांच कर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories