TOP BANNER
Sponsored

अलग-अलग मामलों में 4 गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सरिया(गिरिडीह) : अलग-अलग कांडों में शामिल 4 आरोपियों को सरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पहला मामला चोरी से जुड़ा है। इस मामले में सरिया थाना पुलिस कांड संख्या 1/20 दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन में जुटी हुई थी। सोमवार को पुलिस ने इस मामले में राजकुमार यादव और मोतीलाल शर्मा को

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 2, 2020 Jun 2 44 Views
Share

सरिया(गिरिडीह) : अलग-अलग कांडों में शामिल 4 आरोपियों को सरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पहला मामला चोरी से जुड़ा है। इस मामले में सरिया थाना पुलिस कांड संख्या 1/20 दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन में जुटी हुई थी। सोमवार को पुलिस ने इस मामले में राजकुमार यादव और मोतीलाल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इनके निशानदेही पर पुलिस ने 7.5 केवीए का किलोस्कर कम्पनी का जेनरेटर भी बरामद किया है। गौरतलब है कि बीतें दिनों बागोडीह मोड़ में एक निर्माणाधीन मकान से जेनरेटर की चोरी की गई थी।

इधर दूसरा मामला मारपीट से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि पिछले दिनों आई आंधी तूफान में एक पेड़ बगल के कुएं में गिर गया था। जिसे उठाने जाने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्ष के द्वारा सरिया थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने कांड संख्या 122/20 और 129/20 दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने राहुल कुमार दास और अजय कुमार दास को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार चारों आरोपियों को न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया। जिसके बाद सभी को जेल भेज दिया गया है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories