TOP BANNER
Sponsored

उपायुक्त व एसपी पहुंचे कोरोना पॉजिटिव मरीज के गांव, इलाके को किया गया सील

गिरिडीह : जिले के डुमरी प्रखंड के निमियाघाट थाना क्षेत्र के कोरियाडीह गांव में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज के पुष्टि होते ही जिला प्रशासन के द्वारा जरुरी कदम उठाए जा रहे हैं. पॉजिटिव मरीजों को आइसोलेशन सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है. उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, एसपी सुरेन्द्र कुमार झा सोमवार को कोरियाडीह गांव

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 1, 2020 Jun 1 27 Views
Share

गिरिडीह : जिले के डुमरी प्रखंड के निमियाघाट थाना क्षेत्र के कोरियाडीह गांव में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज के पुष्टि होते ही जिला प्रशासन के द्वारा जरुरी कदम उठाए जा रहे हैं. पॉजिटिव मरीजों को आइसोलेशन सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है. उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, एसपी सुरेन्द्र कुमार झा सोमवार को कोरियाडीह गांव पहुंचे और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. वहीं पूरे इलाके को सील कर सेनेटाइज किया जा रहा है. बता दें कि तीनों पॉजिटिव मरीज एक ही गांव के हैं और ये 15 मई को मुंबई के भिवंडी से वापस लौटे थे.

 

इधर जिले के अलग अलग प्रखंडों से 7 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ भी हो गये हैं. सभी की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है जिसके बाद आज सभी को बदडीहा स्थित आइसोलेशन सेंटर से विदा कर दिया गया. गौरतलब है कि जिले में अबतक 20 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसमें 10 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि अब 9 एक्टिव मरीज हैं. वहीं रिम्स में एक मरीज की मौत हो चुकी है. मौत के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories