AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

उपायुक्त ने की बैठक, माइका उद्योग से रोजगार के बिंदुओं पर किया विचार विमर्श

गिरिडीह : उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में शुक्रवार को माइका उद्योग से संबंधित चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं माइका एसोसिएशन सदस्यों के साथ बैठक की गई। इस दौरान उपायुक्त के द्वारा माइका उद्योग से संबंधित रोजगार के विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया तथा बैठक में माइका उद्योग एवं अन्य उद्योगों में सभी


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में शुक्रवार को माइका उद्योग से संबंधित चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं माइका एसोसिएशन सदस्यों के साथ बैठक की गई। इस दौरान उपायुक्त के द्वारा माइका उद्योग से संबंधित रोजगार के विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया तथा बैठक में माइका उद्योग एवं अन्य उद्योगों में सभी मजदूरों को रोजगार दिया जा सकें इसे लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

बताया गया कि गिरिडीह जिले में बंद पड़े माइंस एवं ढिबरा उद्योगों को पुनर्जीवित करने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि गिरिडीह जिले में काफी संख्या प्रवासी मजदूरों का आगमन हो चुका है। बाहर से आ रहे प्रवासी मजदूरों को उनके क्वॉरेंटाइन अवधि समाप्त होने के पश्चात जिले में ही मनरेगा अंतर्गत रोजगार दिया जाएगा। ताकि लोगों की रोजमर्रा जिंदगी प्रभावित ना हो सके। साथ ही साथ गांव में विकास का कार्य सुचारू रूप से भी किया जा सके।

जिला प्रशासन के लिए सभी मजदूरों को जिले में ही रोजगार देना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। अधिकांश लोगों को मनरेगा अंतर्गत विभिन्न योजनाओं में कार्य दिया गया है तथा अन्य योजनाओं/उद्योगों/खनन आदि में रोजगार देने को लेकर प्रशासन आगे की तैयारियां कर रहा है। बताया गया कि माइका के काफी सारे एक्ट के अनुसार अभी वर्तमान में माइका का खनन नहीं हो रहा है। तथा काफी माइंस बंद पड़ी हुई है। जिससे व्यवसायियों को परेशानी हो रही है। ढीबरा खरीदने वाले व्यवसायियों को काफी परेशानी हो रही है। उसके बाद की किसी भी नीलामी में माइका व्यवसायियों ने रुचि नहीं ली।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पत्र प्रेषित कर प्राप्त किया जाएगा सरकार का मार्गदर्शन

 

इस संबंध में उपायुक्त ने कहा कि माइका उद्योग का मामला राज्य सरकार के हाथ में है। इस संबंध में पत्र प्रेषित कर सरकार का मार्गदर्शन प्राप्त किया जाएगा। तथा सरकार द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में अग्ररेतर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने माइका एसोसिएशन को निर्देश दिया कि ढिबरा वाहन से संबंधित डंप LOI, जीएसटी बिल, ई-वे बिल, से संबंधित रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

ये रहे उपस्थित

बैठक में मुख्य रूप से जिला खनन पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, माइका एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories