TOP BANNER
Sponsored

गिरिडीह जिला वस्त्र व्यवसायी संघ प्रतिनिधि मंडल ने विधायक से की मुलाकात

दुकान खोलने के लिए राज्य सरकार से अनुरोध करने को लेकर की अपील   गिरिडीह : जिला वस्त्र व्यवसायी संघ का एक प्रतिनिधि मंडल संघ अध्यक्ष राजेश सुराणा के नेतृत्व में सोमवार को विधायक सुदिव्य कुमार सोनू से मिलकर ग्रीन व ऑरेंज जॉन के छोटे मध्यम व्यवसायियों को दुकान खोलने के लिए राज्य सरकार से

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk May 11, 2020 May 11 50 Views
Share

दुकान खोलने के लिए राज्य सरकार से अनुरोध करने को लेकर की अपील

 

गिरिडीह : जिला वस्त्र व्यवसायी संघ का एक प्रतिनिधि मंडल संघ अध्यक्ष राजेश सुराणा के नेतृत्व में सोमवार को विधायक सुदिव्य कुमार सोनू से मिलकर ग्रीन व ऑरेंज जॉन के छोटे मध्यम व्यवसायियों को दुकान खोलने के लिए राज्य सरकार से अनुरोध करने की अपील की है।

 

प्रतिनिधियों ने विधायक से आग्रह किया कि गिरिडीह जिले में 1000 से ज्यादा छोटे व मध्यम व्यवसायी है व वे सब देश के प्रधानमंत्री के आह्वान पर गत 22 मार्च से अपने परिजनों के साथ सेल्फ क्वारंटाइन में घर में हैं सम्पूर्ण व्यवसाय लॉकडाउन से प्रभावित है।

 

लॉकडाउन ने व्यवसाइयों की कमर तोड़ कर रख दी है

 

बताया कि गिरिडीह जिले के ज्यादातर वस्त्र व्यवसायी छोटे व मध्यम श्रेणी के दुकानदार हैं व बमुश्किल से महीने भर के व्यापार से घर खर्च व कर्मचारियों को वेतन देना पड़ता है। पूर्व में गिरिडीह में बड़े मॉल आने व ऑनलाइन में प्रतिस्पर्धा से आजीविका और अत्यंत कठिन हो गयी थी, पर लॉकडाउन ने व्यवसाइयों की कमर तोड़ कर रख दी है।

MIDDLE
Sponsored

 

एक तरफ तो नियमित घर खर्च, दवाइयां, बिजली आदि के खर्च दूसरी तरफ दुकान का भाड़ा, कर्मचारियों के वेतन, माल खराब होने का डर, महाजन के पेमेंट, बैंक ब्याज व EMI आदि की क़िस्त से लग रहा है ज्यादातर लघु व मध्यम व्यवसायी आने वाले कुछ दिन में सड़क पर आ जाएंगे।

 

प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से निवेदन कर वस्त्र व्यवसायियों को तुरंत राहत प्रदान करते हुए अपना व्यवसाय खोलने की अनुमति दिए जाने की मांग की है। सदस्यों ने विधायक को आश्वस्त किया कि अनुमति मिलने पर पूर्ण रूप से सोशल डिस्टेंसिंग  व अन्य निर्धारित नियमों की परिपालना करते हुए अपना व्यवसाय करेंगे।

 

प्रतिनिधि मंडल में संघ अघ्यक्ष राजेश सुराणा, उपाध्यक्ष हरिमोहन केडिया, सचिव राजन गुप्ता, सह सचिव अनिल अग्रवाल, दीपक मोदी व नीलकमल भरतिया शामिल थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories