AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मजदूरों को हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन में ही उतारे जाने का भेजा जा रहा प्रस्ताव : डीसी

सरिया(गिरिडीह) : उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, एसपी सुरेंद्र कुमार झा गुरुवार को सरिया स्थित हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उपायुक्त के साथ स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी और रेलवे कर्मी भी मौजूद थे। अधिकारियों ने यहां स्टेशन परिसर का मुआयना किया। मौके पर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि हैदराबाद समेत अन्य प्रदेशों से


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सरिया(गिरिडीह) : उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, एसपी सुरेंद्र कुमार झा गुरुवार को सरिया स्थित हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उपायुक्त के साथ स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी और रेलवे कर्मी भी मौजूद थे। अधिकारियों ने यहां स्टेशन परिसर का मुआयना किया।

मौके पर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि हैदराबाद समेत अन्य प्रदेशों से स्पेशल ट्रेन से मजदूर रोजाना वापस लौट रहे हैं। इन मजदूरों में अधिकतर गिरिडीह जिले के मजदूर हैं। अभी इन मजदूरों को लाने के लिए 45 बसें धनबाद भेजनी पड़ रही है। जिससे आने जाने में काफी समय लग जाता है। वहीं मजदूरों को भी अच्छा खासा समय लग जाता है। उन्होंने कहा कि चूंकि ट्रेन हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन यानि सरिया से ही होकर गुजरती है इसलिए सरकार के पास सुझाव भेजा जा रहा है कि ट्रेन का इस स्टेशन में स्टॉपेज करवाकर गिरिडीह के मजदूरों को यहीं उतारा जाए। और फिर यहां से मजदूरों को उनके गृह प्रखंड तक पहुंचाया जाए।

उपायुक्त ने कहा कि ऐसा होने से रेलवे, धनबाद प्रशासन और गिरिडीह जिला प्रशासन सभी को सहूलियत होगी। उपायुक्त ने बताया कि प्रस्ताव भेजा जा रहा है। यदि सरकार स्वीकार कर यहां ट्रेन स्टॉपेज बना देती है। उसके बाद यहां नए सिरे से सारी व्यवस्थाएं की जाएगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories