TOP BANNER
Sponsored

डुमरी में NH2 पथ निर्माण कार्य का उपायुक्त ने लिया जायजा

गिरिडीह : गृह मंत्रालय से निर्देश प्राप्त होने के बाद गिरिडीह जिले में भी आवश्यक कार्यों को शुरू किया गया। इसी कड़ी में गुरुवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा व पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार झा ने बगोदर डुमरी एनएच-2 हाईवे का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। साथ ही सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Apr 30, 2020 Apr 30 48 Views
Share

गिरिडीह : गृह मंत्रालय से निर्देश प्राप्त होने के बाद गिरिडीह जिले में भी आवश्यक कार्यों को शुरू किया गया। इसी कड़ी में गुरुवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा व पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार झा ने बगोदर डुमरी एनएच-2 हाईवे का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। साथ ही सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए एनएच के कैंप में मजदूरों को दी जाने वाली सुरक्षा और मेस में दी जाने वाली भोजन की गुणवत्ता की जांच की ।

मौके पर अधिकारियों ने क्वालिटी कंट्रोल रूम, वर्कशॉप, हॉट मिक्स प्लांट, ग्रानुलार स्ट्रक्चर प्लांट का भी अवलोकन किया । इस दौरान कर्मियों को निर्देशित किया कि सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए तथा सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए अपने कार्यों को करें। उपायुक्त ने कहा कि सभी मजदूर के रहने की व्यवस्था उनके कार्यस्थल पर ही किया जाय। ताकि अनावश्यक आवागमन ना हो। जिससे कि संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सकें।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories