TOP BANNER
Sponsored

पचंबा थाना पुलिस ने 3 अपराधियों को किया गिरफ्तार

चोरी का सामान भी बरामद   गिरिडीह : कीमती सामानों पर हाथ साफ करने वाले 3 अपराधियों को पचम्बा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इनके पास से पुलिस ने चोरी के तीन एलईडी टीवी, 3 लैपटॉप और मोबाइल को बरामद किया है। गिरफ्तार किए चोरों में फिरोज अंसारी उर्फ सिटना, सुल्तान अंसारी

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Apr 29, 2020 Apr 29 56 Views
Share

चोरी का सामान भी बरामद

 

गिरिडीह : कीमती सामानों पर हाथ साफ करने वाले 3 अपराधियों को पचम्बा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इनके पास से पुलिस ने चोरी के तीन एलईडी टीवी, 3 लैपटॉप और मोबाइल को बरामद किया है। गिरफ्तार किए चोरों में फिरोज अंसारी उर्फ सिटना, सुल्तान अंसारी व राजा अंसारी शामिल है।

 

पहले से भी दर्ज है मामला

बुधवार को डीएसपी 2 संतोष कुमार मिश्रा ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार फिरोज और सुल्तान पर पहले से भी मामले दर्ज हैं। वहीं राजा अंसारी द्वारा चोरी करने और चोरी का सामान खपाने को लेकर काफी शिकायत है।

 

डीएसपी ने बताया कि ये लोग फिर चोरी करने को लेकर योजना बना रहे थे। इसी दौरान इनकी गिरफ्तारी की गई। वहीं पूछताछ में जानकारी मिलने पर फिरोज अंसारी के भण्डारीडीह स्थित किराए के मकान से चोरी का सामान बरामद किया गया।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories