TOP BANNER
Sponsored

सरिया में बाघ ने मवेशी को बनाया शिकार? वन पदाधिकारी ने कही ये बात

सरिया(गिरिडीह) : हाथियों द्वारा उत्पात का दंश झेल रहे सरिया में गुरुवार को बाघ होने की बात इलाके में आग की तरह फैली। थाना क्षेत्र के गडैया गांव में गुरुवार को ग्रामीणों ने बाघ देखें जाने की बात कही है। तुलसी महतो समेत अन्य ग्रामीणों का कहना है कि गुरुवार को वे जब मवेशियों जो

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Apr 23, 2020 Apr 23 58 Views
Share

सरिया(गिरिडीह) : हाथियों द्वारा उत्पात का दंश झेल रहे सरिया में गुरुवार को बाघ होने की बात इलाके में आग की तरह फैली। थाना क्षेत्र के गडैया गांव में गुरुवार को ग्रामीणों ने बाघ देखें जाने की बात कही है। तुलसी महतो समेत अन्य ग्रामीणों का कहना है कि गुरुवार को वे जब मवेशियों जो चरा रहे थे। इसी दौरान उन्हें बाघ दिखा जिसके बाद सभी डर से मवेशी छोड़ जान बचाकर भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने बताया कि बाघ ने एक मवेशी को शिकार बना लिया। मवेशी तुलसी महतो का है। घटना से इलाके में लोग दहशत में हैं।

वहीं इस सम्बंध में जब वन पदाधिकारी अभय कुमार सिन्हा से दूरभाष पर बात की गई तो उन्होंने इसकी जानकारी होने से इनकार किया। कहा कि इधर उधर से बात सामने आ रही है पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हाथियों के होने की सूचना पर टीम लगातार हाथियों को खदेड़ने का काम कर रही है। इलाके में बाघ आने को लेकर जब उनसे पूछा गया तो उनका कहना था कि सम्भावना कम है पता लगाया जा रहा है। मवेशी को शिकार बनाए जाने की बात पर उन्होंने आशंका जताई कि हो सके लकड़बग्घा ने शिकार बनाया हो। कहा कि पता लगाया जा रहा है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories