TOP BANNER
Sponsored

बेवजह सड़कों पर घूमने वाले सावधान, अब पकड़ाए तो होगा FIR

गिरिडीह : लॉकडाउन के दौरान अनावश्यक सड़कों पर घूमने वालों को पुलिस के द्वारा अल्टीमेटम दिया गया है। यदि अब आप बेवजह सड़क पर घूमते पकड़े जाते हैं तो पुलिस के द्वारा सीधा एफआईआर किया जाएगा। लॉकडाउन 2.0 के अनुपालन को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है।गुरुवार की सुबह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, एसपी

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Apr 16, 2020 Apr 16 45 Views
Share

गिरिडीह : लॉकडाउन के दौरान अनावश्यक सड़कों पर घूमने वालों को पुलिस के द्वारा अल्टीमेटम दिया गया है। यदि अब आप बेवजह सड़क पर घूमते पकड़े जाते हैं तो पुलिस के द्वारा सीधा एफआईआर किया जाएगा। लॉकडाउन 2.0 के अनुपालन को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है।गुरुवार की सुबह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, एसपी सुरेंद्र कुमार झा समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने बेवजह सड़क पर घूमने वालों को सख्त हिदायत दी।

इस दौरान शहर के बड़ा चौक, मकतपुर चौक, टॉवर चौक में 100 से उपर की संख्या में बाइक को जब्त किया गया। इसके बाद अल्टीमेटम देकर सभी को छोड़ दिया गया। वहीं सख्त लहजे में हिदायत दिया गया कि यदि कल से कोई बेवजह घूमते पकड़े गए तो एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान इंस्पेक्टर आदिकांत महतो ने लोगों को समझाते हुए कहा कि क्यों बेवजह वे लोग जोखिम लेकर सड़क पर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी घर पर रहे और सुरक्षित रहे वरना कार्रवाई की जाएगी।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories