AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कीटनाशक खाकर किशोरी ने दी जान, ये वजह आ रही सामने

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हरकट्टो में एक किशोरी ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गयी। मृतिका मनोज सिंह की 17 वर्षीय पुत्री शोभा थी। घटना की जानकारी मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हरकट्टो में एक किशोरी ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गयी। मृतिका मनोज सिंह की 17 वर्षीय पुत्री शोभा थी। घटना की जानकारी मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस द्वारा इस मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है।

घटना को लेकर पड़ोस के शंभू सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी दी गयी कि मृतिका शोभा अपनी मां से खाने में हरी सब्जी की मांग कर रही थी। जिसपर मां ने पैसे के अभाव का हवाला दिया उसके बाद वो नाराज हो गयी और अपने कमरे में घुसकर कीटनाशक का सेवन कर लिया। हल्ला पर वो भी पहुंचे तो देखा कि मृत अवस्था में शोभा का शव खाट पर पड़ा था और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। शंभू ने बताया कि मृतिका के पिता पहले से मानसिक रोगी हैं। कहा कि मां की परेशानी को देखते हुए तनाव में आकर शोभा ने ऐसा कर लिया। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है।

घटना को लेकर पुलिस निरीक्षक रत्नेश मोहन ठाकुर ने बताया कि यूडी केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories