TOP BANNER
Sponsored

कुरैशी मोहल्ला में प्रशासन ने मारा छापा, प्रतिबंधित मांस व मवेशी जब्त

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई   गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के कुरैशी मोहल्ला में गुरुवार को प्रशासन द्वारा छापेमारी किये जाने के दौरान काफी मात्रा प्रतिबंधित मांस और मवेशी मिले हैं। कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और धंधेबाज भाग खड़े हुए। मौके पर प्रशासन द्वारा 3 मवेशियों को जब्त कर गौशाला

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Apr 9, 2020 Apr 9 60 Views
Share

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

 

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के कुरैशी मोहल्ला में गुरुवार को प्रशासन द्वारा छापेमारी किये जाने के दौरान काफी मात्रा प्रतिबंधित मांस और मवेशी मिले हैं। कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और धंधेबाज भाग खड़े हुए। मौके पर प्रशासन द्वारा 3 मवेशियों को जब्त कर गौशाला भेज दिया गया है। वहीं मौके पर खड़ी 10 बाइक को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई के बाबत एसडीएम राजेश प्रजापति ने बताया कि वरीय अधिकारियों को सूचना मिली थी कि वहां मवेशी रखे गए हैं। सूचना मिलते ही प्रशासन के द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। जिसके बाद मांस व मवेशी मिले है। एसडीएम ने कहा कि इसमें शामिल लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

छापेमारी में एसडीएम राजेश प्रजापति, बीडीओ गौतम भगत, सीओ रविंद्र सिन्हा, डीएसपी विनोद रवानी समेत काफी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories